Bigg Boss 16: पहली बार घरवालों को मिली इतनी कठोर सजा, बिग बॉस का फूटा गुस्सा- 'आप में से किसी को शर्म नहीं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 16, 2022, 04:23 PM IST

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो बिग बॉस के बारे में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा की जाती है। बीते काफी समय से बिग बॉस घरवालों को स्मोकिंग रूम से बाहर सिगरेट पीने के लिए मना कर रहे थे। घर वालों के द्वारा बार-बार अनसुना करने के बाद अब बिग बॉस ने कठोर सजा देने का फैसला किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस ने दी घरवालों को एक कठोर सजा।
  • बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा।
  • साजिद खान ने माफी मांगने से किया साफ इनकार।

Bigg Boss 16 New Promo: बिग बॉस 16 के घर में आज घरवालों की खटिया खड़ी होने वाली है। बिग बॉस (Bigg Boss 16) के नए प्रोमो के अनुसार घरवालों को शो के इतिहास की सबसे बड़ी सजा मिलने वाली है। इस प्रोमो को देखकर साफ पता चल रहा है कि घरवालों के तोते उड़े हुए हैं। बिग बॉस ने एक साथ सभी घरवालों को आड़े हाथों ले लिया है। दरअसल बीते काफी दिनों से बिग बॉस घर के कंटेस्टेंट को खुले में सिगरेट पीने से मना कर रहे हैं, लेकिन कुछ कंटेस्टेंट्स खास तौर पर साजिद खान अक्सर खुले में गार्डन एरिया में स्मोक करते हुए नजर आते हैं। जिसके बाद अब बिग बॉस ने एक कठोर सजा देने का फैसला किया है।

Bigg Boss 16 Latest updates

Bigg Boss 16 Latest updates

बिग बॉस ने बंद कर दिया स्मोकिंग रूम

बिग बॉस ने बार-बार घरवालों को स्मोकिंग एरिया के बाहर स्मोक करने से मना किया, हालांकि कई मौकों पर शालीन और सबसे ज्यादा साजिद ये रूल तोड़ते हुए नजर आए है। जारी प्रोमो में बिग बॉस घरवालों को कहते हैं, ‘अगर आप जैसे हीरो हो तो विलेन की क्या जरूरत है। आप लोगों की वजह से आज हम लोग बिग बॉस के इतिहास में…’ इसके साथ ही बिगबॉस कहते हैं शर्म तो आप लोगों को इस बात पर गर्व होना चाहिए क्योंकि शर्म तो किसी को भी नहीं आ रही होगी।’

End of Feed