Bigg Boss 16: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 का आज से आगाज हो रहा है। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) कंटेस्टेंट को सभी दर्शकों से मिलवाएंगे। फैंस इस बात को जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि कौन - कौन से सेलिब्रिटीज बिग बॉस के घर में इस बार कैद होंगे। बिग बॉस 16 के प्रीमियर (Bigg Boss 16 Premiere) की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। मेकर्स लगातार शो से जुड़े शॉर्ट क्लिप शेयर कर रहे हैं। इस बार शो में 14 कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं। हर बार की तरफ इस बार भी घर को थीम के हिसाब से बनाया गया है। इस बार बिग बॉस का घर सर्कस की थीम (Circus Theme) पर आधारित है। बिग बॉस का नया घर बेहद कलरफुल और शानदार लग रहा है। आइए आपको घर की एक सुंदर झलक दिखाते हैं।
Salman Khan Bigg Boss House 16 (Credit : instagram)
बिग बॉस के घर की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सबसे पहले आप घर के किचन की तस्वीर देखिए। किचन में वुडन फ्लोरिंग की गई है। बिग बॉस के घर में ऐसे कई टास्क दिए जाते हैं जो किचन से जुड़े होते हैं। बिग बॉस के घर में किचन को बहुत जरूरी हिस्सा माना जाता है।
देखिए बिग बॉस के घर की पहली झलक
बिग बॉस का बेडरूम भी बेहद सुंदर लग रहा है। इस बार बिग बॉस में 4 बेडरूम बनाए गए हैं। लिविंग एरिया में टीवी लगा हुआ है जहां से सलमान कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते हैं। घर का हर कोना सर्कस की याद दिलाता है। कलर्स टीवी ने मजेदार अंदार में घर की पहली झलक दर्शकों को दिखाई है।
कब और कहां देख सकते हैं शो
आज रात साढ़े नौ बजे से बिग बॉस 16 का प्रीमियर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस रियलिटी शो को आप कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। अगर टीवी पर शो नहीं देख सकते हैं तो वूट ऐप पर भी देख सकते हैं। अगर आप शो को 24 घंटे लाइव देखना चाहते हैं तो आपको वूट पर इसका सब्क्रिप्शन लेना होगा।
