Bigg Boss 16: पांच हफ्तों तक बढ़ाया जाएगा बिग बॉस 16 का सीजन? अब इस दिन होगा फाइनल!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 5, 2022, 02:13 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का यह सीजन शुरुआत में फ्लॉप घोषित किया जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे फाइनल की डेट नजदीक आ रही हैं वैसे ही अब शो की टीआरपी भी बेहतर होती जा रही है। इस बीच अब खबर सामने आ रही हैं कि इस सीजन की भी एक्टेंड किया जा सकता है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का सीजन कई अनोखे कंटेस्टेंट से भरा हुआ है। शो में अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) और अर्चना गौतम (Archana Gautam) जैसे कंटेस्टेंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। शुरुआत में बिग बॉस 16 की टीआरपी मेकर्स के लिए एक परेशानी बन गई थी, लेकिन अब शो की टीआरपी भी लगातार बेहतर होती जा रही है। पहले कुछ सीजन में भी इस ट्रेंड को इस्तेमाल किया गया था, जहां शो की TRP को देखते हुए उनकी फाइनल डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। बिग बॉस सीजन 13, 14 और 15 की फाइनल डेट भी एक्सटेंड की गई थी। इस बीच अब खबर सामने आ रही हैं कि इस सीजन को भी एक्सटेंड किया जा सकता है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सीजन 16 को टोटल 5 हफ्तों के लिए एक्सटेंड किया जाने वाला है।

Bigg Boss 16 Extended

Bigg Boss 16 Extended

बिग बॉस 16 का फाइनल कब होगा?

End of Feed