Bigg Boss 16 extension: सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। हर किसी की अपनी फैन फॉलोइंग है। इस बार घर में कई अनदेखें चेहरों ने भी अपनी खास जगह बनाईं। बिग बॉस की टीआरपी दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसे में फैंस चाहते थे कि बिग बॉस के इस सीजन के एक्सटेंशन मिल जाए। कुछ दिनों पहले एक्सटेंशन की रिपोर्ट भी सामने आई थी। अब इस बात पर मोहर लग चुकी है। टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो को एक्सटेंशन मिल गया है।
bigg boss 16 (credit pic: social media)
बिग बॉस ने घरवालों को ये खुशखबरी दी कि शो को एक्सटेंशन मिल गया है। अब शो का फिनाले 12 फरवरी 2023 को होगा। शो के होस्ट सलमान खान और कंटेस्टेंट की फाइट्स से लेकर घर में होने वाले ड्रामे तक को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इस बार बिग बॉस में शिव ठाकरे, प्रियंका चौधरी, शालीन भनोट, अर्चना गौतम और अब्दू रोजिक जैसे कंटेस्टेंट्स ने कई सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए। इस पहले बिग बॉस 13 के सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बिग बॉस के फैंस शो के एक्सटेंशन से बेहद खुश है। शो के कंटेस्टेंट ट्विटर पर आए दिन ट्रेंड करते हैं। इतना ही नहीं घर के सदस्यों को लेकर अंदर ही नहीं बाहर भी सेलेब्स रिएक्ट करते हैं।
घर के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक घर से बेघर होने वाले हैं। अब्दू की क्यूटनेस पर हर कोई फिदा है। वो घर के बाहर ही नहीं अंदर भी सबके चहेते सदस्य है। अब्दू रोजिक अपनी हेल्थ की वजह से शो को बीच में छोड़कर जाएगे। इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने अब्दू रोजिक के साथ भद्दा मजाक करने के लिए साजिद खान की क्लास लगाई थी। सलमान ने घर में अब्दू और निम्रत को लेकर किसी भी तरह की बात करने के लिए सभी को साफ तौर पर मना कर दिया है।
