Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में काम से लेकर खाने तक, कई छोटी-छोटी चीजों को लेकर भी घमासान हो जाता है। बिग बॉस के ताजा एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जब अर्चना गौतम (Archana Gautam) और प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) के बीच पराठों को लेकर जमकर विवाद हो गया है। दरअसल प्रियंका चौधरी को इस समय किचन की ड्यूटी मिली हुई है। सुबह-सुबह घरवालों ने प्रियंका से मेथी के पराठे बनाने की मांग कर दी जो उन्हें ज्यादा पसंद नहीं आई, हालांकि फिर भी वह पराठे बनाने के लिए किचन में पहुंच गईं। अब एंट्री होती है अर्चना की, वह प्रियंका पर पराठों में हेरा-फेरी करने का आरोप लगा देती हैं। अर्चना सीधे तौर पर प्रियंका को आटे की चोरी करने के लिए कठघरे में खड़ी कर देती हैं। जिसके बाद प्रियंका भड़क जाती हैं।
Bigg Boss 16 Archana Gautam And Priyanka Chaudhary
अर्चना ने प्रियंका पर लगाया चोरी का आरोप
अर्चना का मानना है कि प्रियंका दूसरे सदस्यों के राशन खासतौर पर आटे को बचा लेती है, ताकि वह अपने और अंकित के लिए ज्यादा पराठे बना सके। अर्चना का कहना है कि जब शालीन ने तुम्हें चार पराठे बनाने के लिए कहे तो तुमने तीन पराठे ही क्यों बनाए। जिसके जवाब में प्रियंका, शालीन को बुलाती हैं और उनके सामने ही यह बात साफ कर देती हैं कि शालीन के पराठे दूसरे पराठों के मुकाबले ज्यादा मोटे हैं इसलिए चार पराठों के आटे से उन्होंने तीन पराठे बनाए।
फूट-फूट कर रोने लगीं प्रियंका
पराठों को लेकर विवाद कर ही नहीं हो रहा था, इस बीच प्रियंका चौधरी बात करते-करते रोने लगती हैं। उनका मानना है कि जब भी प्रियंका की किचन में ड्यूटी होती है तो अर्चना फालतू के मुद्दे बनाकर उन्हें परेशान करती है। वहीं दूसरी ओर अर्चना गौतम फ्रिज में वो आटा दिखाने लगती हैं जो प्रियंका ने बचाया है और कहने लगती हैं कि जब चोरी पकड़ी गई हैं तो रोकर दिखा रही है। ये सब मगरमच्छ के आंसू हैं।
