Bigg Boss 16: प्रियंका चाहर चौधरी की पीठ में अंकित गुप्ता ने घोंपा छुरा, चुगली करते हुए कहा 'वो हमेशा गेम की...'

Ankit-Priyanka Fight in BB 16: बिग बॉस 16 का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच तगड़ी लड़ाई होती नजर आ रही है। फैन्स भी दोनों के बीच हुई बहस को देख हैरान रह गए हैं।

Ankit-Priyanka Fight in BB 16: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को अक्सर एक-दूसरे का सपोर्ट करते हुए देखा गया है। इन दोनों की बॉन्डिंग को देखने के बाद कई लोगों ने यहां तक कहा कि प्रियंका और अंकित एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बिग बॉस 16 के घर में प्रियंका ने बार-बार अंकित गुप्ता को अपना दोस्त ही बताया है। बिग बॉस 16 का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें प्रियंका और अंकित के बीच तगड़ी लड़ाई होती नजर आ रही है।

Priyanka and Ankit

प्रोमो में प्रियंका चाहर चौधरी एक कंटेस्टेंट द्वारा दिए गए बयान को पढ़ रही हैं और उन्हें अनुमान लगाना है कि यह किसने कहा है? बयान इस बारे में है कि कैसे प्रियंका केवल खेल के बारे में बात करती हैं। प्रोमो में बोर्ड पर लिखा था, 'गेम के अलावा कुछ और बात करती ही नहीं है। मैं तो यार कुछ बोल भी नहीं सकता उसको, मैं बोलता था...तो वो कहती है मुझे मत बताओ।' वैसे ये शब्द कोई और नहीं बल्कि उनके बेस्ट फ्रेंड अंकित गुप्ता के हैं। वह सही अनुमान लगाती है और प्रियंका चाहर चौधरी चौंक जाती हैं। इसके बाद दोनों के बीच एक बड़ी लड़ाई छिड़ जाती है। प्रियंका अंकित पर मिट्टी से भरा जार फेंकती है। आज रात के एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता गुप्ता के बीच जमकर बहस होती दिखाई देगी।

End of Feed