Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) बिग बॉस के सबसे चहेते कंटेस्टेंट में से एक हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अब्दू घर के बाहर ही नहीं अंदर भी सदस्यों के फेवरेट है। घर के सदस्यों ने निम्रत के बर्थडे पर अब्दू के साथ प्रैंक किया था। घरवालों के इस प्रैंक से अब्दू रोजिक के फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं है। ट्विटर पर स्टॉप बुलिंग अब्दू रोजिक ट्रेंड हो रहा है। फैंस के बढ़ते गुस्से को देखते हुए अब्दू की टीम ने स्टेंटमेंट जारी कर मेकर्स से एक्शन लेने की मांग की है। दरअसल अब्दू चाहते थे कि निम्रत के बर्थडे पर आई लव निम्रत लिखा जाए। लेकिन साजिद खान के कहने पर सुंबुल ने अब्दू के बैक पर आइ लव *ट्टी लिख दिया था।
Abdu rozik (credit pic: instagram)
अब्दू के साथ किए गए इस प्रैंक पर सलमान खान ने भी साजिद की क्लास लगाई है। अब उनकी टीम की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। बयान में लिखा है, अपने क्लाइंट अब्दू रोजिक के साथ भेदभाव होते देख IFCM टीम काफी निराश और शॉक्ड है। एक ऐसा व्यक्ति जो इस तरह के गणित को नहीं समझता है उसकी सादगी और विनम्रता का फायदा उठाना सही नहीं है। इस तरह से किसी की भावनाओं के साथ खेलना और मैनिपुलेटिव बर्ताव करना बहुत गलत है।
सलमान ने लगाई साजिद खान की क्लास
टीम ने आगे लिखा, अब्दू हिंदी में पढ़- लिख नहीं सकते हैं और उन्हें नहीं पता कि प्रैंक के दौरान उनकी पीठ पर क्या लिखा गया था। ये बहुत गलत है। नेशनल टीवी पर इस तरह की चीज को कास्ट करना बहुत गलत है। इससे उनके भरोसे को ठेस पहुंची है। हम फैंस से मिल सपोर्ट से काफी खुश है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान आज लगाएंगे साजिद की क्लास। सलमान ने कहा कि आपने जो अब्दू के प्रैंक किया वो बहुत गलत था । इस तरह की हरकत नहीं होनी चाहिए।
