Arhaan Khan On Asim Riaz-Himanshi Khurana Controversy: बिग बॉस 13 फेम असिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का विवाद अब शांत हो गया है। हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में असिम संग रिश्ते और ब्रेकअप पर बात की थी और दावा किया था कि असिम ने उनका धर्म परिवर्तन करवाने की बात की थी। हिमांशी के इस दावे के बाद असिम का पलटवार भी आया, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ काफी कुछ बोला था। इस विवाद में पारस छाबड़ा भी चर्चा में रहे। वहीं, अब इस मामले पर बिग बॉस 13 फेम अरहान खान ने चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने खुलकर असिम रियाज का सपोर्ट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: तलाकशुदा निकले गुल्लू, Kanika Mann का गेम के लिए किया इस्तेमाल? बोले- '5 महीने भी नहीं टिकी'
arhaan khan-asim riaz-himanshi khurana (photo credit- instagram)
असिफ-हिमांशी के विवाद पर बोले अरहान खान
हाल ही में अरहान खान ने IANS से खास बातचीत की, जिसमें उनसे असिम और हिमांशी के विवाद पर पूछा गया और अरहान ने भी साफ कहा कि असिम ऐसा इंसान है ही नहीं। अरहान खान ने पहले कहा, 'मुझे नहीं पता कि किसने किसे धर्म बदलने के लिए मनाने की कोशिश की, क्योंकि मैंने इस बारे में असिम या हिमांशी से बात नहीं की है। हमें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए क्योंकि हमें असल में नहीं पता कि क्या हुआ था। हिमांशी ने पॉडकास्ट पर किसी और कॉन्टेक्स्ट में कुछ कहा था, जिसे उन्होंने बाद में साफ भी किया। मुझे नहीं लगता कि आसिम ऐसी कोई बात कह सकते हैं।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: छोटा भीम टैग मिलने से Arishfa Khan को लगी मिर्ची, Amrapali Dubey से की गंदी लड़ाई
