Laughter Chefs 3 के सेट पर पैपराजी को देख चिल्ला पड़ीं Bharti Singh, तलाक की फेक खबरों से हुईं नाराज?

Bharti Singh Screamed on Laughter Chefs 3 Set: हाल ही में भारती सिंह ने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ तलाक की अफवाह पर चुप्पी तोड़ी थी, जिसके बाद वह लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर स्पॉट हुईं।

Bharti Singh Screamed on Laughter Chefs 3 Set: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का रिश्ता इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि भारती सिंह (Bharti Singh) हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) से तलाक लेने वाली हैं और इस रिपोर्ट पर भारती ने अपनी भड़ास भी जाहिर की थी। भारती सिंह ने इन रिपोर्ट्स को बकवास बताया था। इन सबके बाद अब कॉमेडियन कुकिंग कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स 3 (Laughter Chefs 3) के सेट पर चिल्लाती हुई नजर आईं। इस वजह से भारती का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: 'तेजाब फेंक देंगे' Pandya Store फेम Shiny Doshi को मिली थी दुष्कर्म की धमकी, एक्ट्रेस ने सालों बाद बयां किया दर्द)

bharti singh

bharti singh (photo credit- instagram)

    पैपराजी पर चिल्ला पड़ीं भारती सिंह

    लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर तमाम कलाकार पैपराजी को जमकर पोज देते हैं। अपकमिंग एपिसोड की शूटिंग के लिए भारती सिंह लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर स्पॉट हुईं। इस मौके पर तमाम पैपराजी ने कॉमेडियन को घेर लिया। सभी लोग भारती का लुक कैमरे में कैद करना चाहते थे। इसी वजह से पैपराजी भारती के पीछे पीछे चलते हुए नजर आए। इसी मौके का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भारती अपनी वैनेटी वैन की तरफ जा रही हैं और उनकी स्पीड काफी ज्यादा है। पैपराजी भी भारती भारती बोलकर उनके पीछे जा रहे हैं। तभी कॉमेडियन का गुस्सा निकलता है और वह चिल्लाती हैं, 'अभी आ रही हूं।' हालांकि, भारती सिंह इसके बाद अचानक से हंसने लगती हैं। (ये भी पढ़ें: Nia Sharma के '3 महीने में मिला फेम' वाले बयान का Niharika Tiwari ने दिया करारा जवाब, दिखाई अपनी फैन फॉलोइंग)

      तलाक की खबरों पर भारती सिंह का गुस्सा

      बता दें कि भारती सिंह ने अपनी और हर्ष के तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि दोस्तों मैं अब हर्ष के साथ नहीं रह सकती। क्योंकि अब हम दोनों के बीच में दरारें आने लगी हैं। इरीटेशन होने लगी है और बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो हर्ष बर्दाश्त नहीं कर पाता है। हमारे रिश्ते में पड़ी दरार और अब हम अलग हो रहे हैं। ऐसा बहुत सारी घटिया न्यूज में आ रहा है जो कि बहुत ही गलत है। हम बिल्कुल भी अलग नहीं हो सकते, शायद मर कर भी अलग न हों। ये जो न्यूज होती है, वो सुनने में बहुत मजा आता है कि भारती और हर्ष के बीच पड़ी दरार, उनके रिश्ते में आई खटास। खटास! हमारे घर में नींबू अच्छे नहीं आ रहे हैं और खटास? व्लॉग में कई बोली गई चीजें होती हैं जो पोर्टल उठा लेते हैं।

      End of Feed