Bharti Singh Mother Tried To Abort Her: मशहूर कॉमेडियन और कलाकार भारती सिंह अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। भारती सिंह ने लोगों को हंसाने और खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जहां आखिरी बार उन्हें 'लाफ्टर शेफ्स' में बतौर होस्ट देखा गया तो वहीं अब भारती सिंह अपने व्लॉग्स और पॉडकास्ट के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही भारती सिंह (Bharti Singh) ने राज शमानी को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष के बारे में खुलकर बातचीत की। भारती सिंह ने बताया कि उनकी मां उन्हें इस दुनिया में ही नहीं लाना चाहती थीं और इसके लिए उन्हें कई हथकंडे अपनाए थे।
फोटो क्रेडिट- भारती सिंह इंस्टाग्राम
भारती सिंह (Bharti Singh) ने बताया कि वह अपने परिवार में तीसरा बच्चा हैं। जहां उनके पिता एक फैक्ट्री में काम करते थे तो वहीं मां हाउसवाइफ थीं। भारती सिंह ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें अबॉर्ट करने के लिए बाबाओं से जड़ी-बूटियां तक ली थीं। कॉमेडियन ने इस सिलसिले में कहा, "फिर मेरी मम्मी ने इतनी सारी जड़ीबूटियां बाबा लोगों से मिलकर खाई, पैर के बल बैठकर पोछे मारे, गर्म चीज पपीता, खजूर खा लिया कि ये रहे ना। लेकिन मुझे इस दुनिया में आना ही था। मेरी मां ने अकेले अपने आप मुझे जन्म दिया। वो घर पर अकेली थीं और मेरे पिता की नाइट ड्यूटी थी।"
भारती सिंह (Bharti Singh) ने बताया कि उनकी मां ने केवल कोर्ड काटने के लिए दाई को बुलाया था और उन्हें 60 रुपये दिये थे। भारती सिंह ने खुद को पॉडकास्ट में 'अनवॉन्टेड चाइल्ड' बताया। हालांकि भारती ने इस बात से भी पर्दा उठाया कि उनके मम्मी-पापा ने उनपर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि भारती सिंह ने अपनी मां के लिए 1.60 करोड़ रुपये का घर भी खरीदा है।
