Bharti Singh एक या दो नहीं बल्कि तीन बच्चों को देंगी जन्म? पति हर्ष ने किया दावा तो कॉमेडियन ने भी तोड़ी चुप्पी

Bharti Singh Epic Reply On Rumors Of Triplets: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को लेकर पहले दावा हो रहा था कि वह जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। लेकिन बाद में ये भी अटकलें लगीं कि वह ट्रिप्लेट्स की भी मां बन सकती हैं। हालांकि इस मामले पर अब हर्ष लिम्बाच्या ने चुप्पी तोड़ी है।

Bharti Singh Epic Reply On Rumors Of Triplets: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने अंदाज से लोगों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। भारती सिंह जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं और वह प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में कदम रख चुकी हैं। भारती सिंह ने व्लॉग शेयर कर फैंस से भी साझा किया कि उन्होंने अस्पताल के लिए अपना बैग तैयार कर लिया है और उन्हें अब कभी भी हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है। लेकिन इन सबसे इतर पहले जहां भारती सिंह (Bharti Singh) को लेकर अटकलें लग रही थीं कि वह जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं तो वहीं बाद में ये भी खबरें आईं कि भारती ट्रिप्लेट्स की मां बन सकती हैं। लेकिन अब इस मामले पर खुद भारती सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

bharti singh on triplets

फोटो क्रेडिट- भारती सिंह इंस्टाग्राम

भारती सिंह (Bharti Singh) ने कुछ वक्त पहले मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया था, जिसमें वह स्काई ब्लू ड्रेस पहने बिल्कुल मरमेड जैसी लगीं। लेकिन इन फोटोज के सामने आने के बाद अटकलें लगने लगीं कि भारती सिंह जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। इस बारे में बात करते हुए भारती सिंह ने कहा, "थोड़े दिन पहले मैंने ब्लू ड्रेस में मैटरनिटी फोटोशूट कराया, जिसमें मेरा बेबी बंप देखकर सबने कहा कि जुड़वा बच्चे हैं।" लेकिन भारती की बातों के बीच ही उनके पति हर्ष लिम्बाच्या ने तीन उंगलियों का इशारा किया और कहा, "ट्रिप्लेट्स होने वाले हैं।" हालांकि हर्ष लिम्बाचिया की बात पर भारती सिंह ने ऐसा जवाब दिया कि खुद हर्ष भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

End of Feed