पोस्टपार्टम डिलीवरी के चलते भारती सिंह का हुआ बुरा हाल, रोती हुई पत्नी को हर्ष लिंबाचिया ने कराया चुप

Bharti Singh Crying: कॉमेडियन भारती सिंह ने बीते 19 दिसंबर को भारती सिंह ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। अब हाल ही में सामने आई वीडियो में भारती सिंह फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं क्योंकि वो डिलीवरी के बाद पोस्टपार्टम इफेक्ट से जूझ रही हैं। पढिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

Bharti Singh Crying: कॉमेडियन और टीवी शो होस्ट भारती सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 19 दिसंबर 2025 को भारती ने अपने दूसरे बेटे काजू को जन्म दिया। ऐसे में अब भारती और उनके पति हर्ष दो बेटों के माता-पिता बन चुके हैं। इन दिनों भारती मैटरनिटी लीव पर हैं और बच्चे की घर पर रहकर देखभाल कर रही हैं। वहीं अब हाल ही में भारती ने यूट्यूब चैनल पर वलॉग शेयर कर अपने पोस्टपार्टम इफेक्ट को लेकर बताया कि कैसे उनके इमोशन्स कंट्रोल में नहीं हैं।

End of Feed