Bharti Singh Burned Labubu Doll: टीवी कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में भारती सिंह का शो 'लाफ्टर शेफ 2' ऑफ एयर हो गया जिसे एल्विश यादव और करण कुंद्रा ने जीता। भारती सिंह ने टीवी दुनिया के अनेक शो होस्ट और अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीता। सिर्फ यही नहीं टीवी के साथ साथ भारती यूट्यूब की दुनिया में भी कमाल कर रही है। इस बीच भारती ने वलॉग शेयर किया जिसमें इन दिनों फेमस हो रही लबूबू डॉल को आग लगा दी और साथ ही जलाने का कारण भी बताया।
Image Source: Bharti Singh Vlogs
यूट्यूब वलॉग में देखा जा सकता है कि भारती सिंह (Bharti Singh) अपनी मेड के साथ मिलकर लबूबू डॉल को आग लगा रही हैं लेकिन वो जलने का नाम नहीं ले रही। इस दौरान भारती लबूबू डॉल को जलाकर कहती हैं 'जब से ये आया है गोला बहुत शरारती हो गया है। हूं मैं अंधविश्ववासी सबने बोला है, जैस्मिन ने, मेरी बहन सब लोग बोल रहे हैं। सब बोलते हैं शैतान का रूप है। ये जल भी नहीं रहा है, तेरी वजह से जल रहा है गोला क्योंकि आप बहुत शरारती होगे हो।' लबूबू डॉल के जलते ही भारती सिंह इसे शैतान की हार और भगवान की जीत कहती हैं।
भारती सिंह का ये वलॉग जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल कई समय से लबूबू डॉल को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें शैतानी आत्मा है जो घर और जिंदगी में बहुत नेगीटीविटी फैला रही है। भारती सिंह से पहले कई यूजर इस डॉल को जला चुके हैं। इस एक छोटी सी डॉल का प्राइज हजारों में है।
