Bhabhi Ji Ghar Par Hai: मलखान बन शो में दीपेश भान की जगह लेगा ये एक्टर, कॉमेडी का तड़का लगाकर बटोरेगा TRP

This Actor Ready To Enter As Malkhan In Bhabhi Ji Ghar Par Hai This: टीवी के चर्चित शो 'भाभी जी घर पर हैं' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। दीपेश भान के निधन के बाद से ही शो में लोगों को मल्खान की कमी खल रही थी। लेकिन अब मेकर्स ने मल्खान के लिए एक कलाकार को ढूंढ निकाला है।

This Actor Ready To Enter As Malkhan In Bhabhi Ji Ghar Par Hai This: टीवी के चर्चित शो 'भाभी जी घर पर हैं' ने बीते कई सालों से छोटे पर्दे पर कब्जा किया हुआ है। आसिफ शेख, रोहिताश गौर, विदिशा श्रीवास्तव और शुभांगी अत्रे स्टारर 'भाभी जी घर पर हैं' ने लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें जमकर हंसाया भी है। लेकिन साल 2022 में हुए दीपेश भान के निधन के बाद से ही शो में लोगों को मलखान की कमी खल रही थी। दीपेश भान ने इस किरदार से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन उनके इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद से ही शो से मल्खान का किरदार गायब हो चुका था। लेकिन अब मेकर्स ने इस कमी को पूरा करने का फैसला किया है। हाल ही में 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) के मल्खान के लिए एक एक्टर का नाम सामने आया है जो शो में जल्द ही कदम रख सकते हैं।

'भाभी जी घर पर हैं' में मलखान बन कदम रखेगा ये टीवी एक्टर

End of Feed