Bade Ache Lagte Hain Naya Season Rumored To Be Off Air Soon: टीवी की डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने हर टीवी शोज के साथ छोटे पर्दे पर खूब धूम मचाई है। एकता कपूर के कई शोज ने तो छोटे पर्दे पर इतिहास भी रचा है। लेकिन इन दिनों मानो एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल्स पर काले बादल मंडरा रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले एकता कपूर के 11 साल पुराने सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के बंद होने की खबर आई तो वहीं बाद में 'परिणीति' पर भी ताला लगने की बात सामने आई। शो को लेकर कहा गया कि जल्द ही इसे बंद किया जा सकता है। वहीं अब एकता कपूर (Ekta Kapoor) के एक और शो पर टीआरपी की गाज गिरती नजर आ रही है।
फोटो क्रेडिट- एकता कपूर, सोनी टीवी इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: BALH 4 में नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ कदम रखेगी ये हसीना, भाग्यश्री और ऋषभ की जिंदगी में लाएगी तूफान
टेली चक्कर की रिपोर्ट की मानें तो एकता कपूर के पॉपुलर शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) पर भी ताला लगने वाला है। जबकि शो की शुरुआत 16 जून को ही हुई थी। 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' से जुड़े सूत्रों ने एकता कपूर के शो के बंद होने की खबर देते हुए कहा, "प्रोडक्शन हाउस अब पूरी तरह से 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और 'नागिन 7' पर ही ध्यान देना चाहता है। ऐसे में हो सकता है कि वे 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' को जल्द ही बंद कर दें।"
बता दें कि 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) के बंद होने की खबर पर अभी तक एकता कपूर, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा या शो के बाकी किसी भी कलाकर का कोई रिएक्शन नहीं आया है। ऐसे इसपर आधिकारिक रूप से कुछ भी कहना मुश्किल है। लेकिन 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' की टीआरपी की बात करें तो इसे लॉन्च से अभी तक बिल्कुल भी अच्छी टीआरपी नहीं मिली है। यहां तक कि लॉन्च वीक पर ही शो को मात्र 0.6 रेटिंग ही हासिल हुई थी।
