Ayesha Singh ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर, गृह प्रवेश में परिवार संग की सत्य नारायण की कथा

Ayesha Singh New Home: टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह ने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। आयशा ने मुंबई में अपना घर खरीद लिया है। एक्ट्रेस ने पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं।

Ayesha Singh New Home: मुंबई में इन दिनों गणपति बप्पा के स्वागत की धूम है। तमाम स्टार्स बप्पा की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं और इसी बीच, टीवी सीरियल मन्नत (Mannat) से दर्शकों को एंटरटेन कर रही आयशा सिंह (Ayesha Singh) ने फैंस को गुड न्यूज दी है। आयशा ने कम ही समय में फैंस के बीच अपनी खास पहचान बनाई है और उनकी क्यूटनेस पर फैंस दीवाने भी हैं। ऐसे में आयशा सिंह ने भी फैंस के साथ अपनी खुशी को शेयर किया। एक्ट्रेस ने मुंबई में अपना घर खरीद लिया है, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पोस्ट में दिखाई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer- उदिति को दीं गंदी गालियां, पार की हद; फूटा रॉकस्टार का गुस्सा

ayesha singh

ayesha singh (photo credit- instagram)

आयशा सिंह ने खरीदा करोड़ों का घर

    आयशा सिंह ने अपने नए घर के गृह प्रवेश की पूजा में सत्यनारायण की कथा करवाई। इस मौके की तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आयशा पिंक कलर के सूट में हैं और वह हवन कुंड के सामने बैठकर पूजा कर रही हैं और आसपास उनके परिवार के लोग बैठे हैं। आयशा ने पूजा करने से लेकर फैमिली फोटो तक, सब कुछ दिखाया है, जिसमें सभी लोग एक्ट्रेस के लिए काफी ज्यादा खुश है। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में आयशा ने लिखा, 'फोटो डंप…सत्य नारायण जी की कथा परिवार के साथ। मां, पापा और किन्नू की याद आ रही है।' सोशल मीडिया पर आयशा की इन फोटोज को फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'आपको नए घर के लिए बधाई। अल्लाह आपको ढेर सारी खुशियां, अच्छी सेहत और बेपनाह कामयाबी और तरक्की दे।' इसी तरह के कमेंट लगातार एक्ट्रेस के लिए फैंस कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mahhi Vij 5 Controversy: इन 5 विवादों के चक्कर से ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं Mahhi Vij, करीबी दोस्त संग रहा अफेयर?

    सई के रोल से पॉपुलर हुईं आयशा सिंह

      बता दें कि आयशा सिंह 30 साल की हैं और इन दिनों सीरियल मन्नत में दिखाई दे रही हैं, लेकिन आयशा को टीवी इंडस्ट्री और फैंस के बीच असली पहचान सीरियल गुम है किसी के प्यार में से मिली। इस शो में आयशा ने सई का रोल निभाया था और सई-विराट की जोड़ी को काफी प्यार मिला था। बड़ी संख्या में फैंस आज भी आयशा को सई के रोल के लिए ही जानते हैं।

      End of Feed