'भारत में काम मांगने मत आना...'- माहिरा खान को Avinash Mishra ने लगाई लताड़, TV स्टार्स को बताया 'गद्दार'

Avinash Mishra Gets Angry On Mahira Khan: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने आक्रोश दिखाया था, साथ ही इसे 'कायरतापूर्वक' कहा था। माहिरा खान की इस बात पर अब टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने उन्हें लताड़ लगाई है। उन्होंने माहिरा खान को चेतावनी भी दी कि अब काम मांगने मत आना।

Avinash Mishra Gets Angry On Mahira Khan: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था, जिसके तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को अपना निशाना बनाया। 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के करीब 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, जिसमें कई आतंकवादी भी मारे गए थे। भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पाकिस्तानी कलाकारों ने आक्रोश जाहिर किया। एक्ट्रेस माहिरा खान ने तो भारतीय सेना के इस कदम को 'कायरतापूर्वक' तक कह दिया। हालांकि अपने कमेंट के लिए माहिरा खान टीवी एक्ट्रेस सुरभि दास से जमकर लताड़ी गईं। वहीं अब टीवी के मशहूर एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने माहिरा खान को लताड़ लगाई है।

अविनाश मिश्रा ने माहिरा खान को लगाई लताड़

End of Feed