Asim Riaz on Battleground Controversy: टीवी एक्टर असीम रियाज अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। आए दिन एक्टर का नाम किसी ना किसी कंट्रोवर्सी में शामिल होता है। अब ऐसा लगने लगा है कि असीम को कंट्रोवर्सी में रहना पसंद आ गया है। कई समय से रुमर्स उड़ रहे हैं कि शो 'बैटलग्राउन्ड' में रुबिना दिलैक और अभिषेक मल्हान संग असीम की बहुत बुरी लड़ाई हुई थी। असीम के अग्रेशन को देखते हुए मेकर्स ने उन्हे बाहर निकाल दिया। अब इन सब हंगामे के बीच असीम ने शो से निकाले जाने के बाद पहला बयान शेयर किया है।
x सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर असीम रियाज (Asim Riaz) ने लिखा 'पेड मीडिया में रीढ़ नहीं है, सिर्फ़ रेट कार्ड है। वे वही छापते हैं जो उन्हें बताया जाता है, मैं जब फैसला करता हूँ, तब आगे बढ़ता हूँ। चिल्लाते रहो 'बाहर निकाल दिया', मैंने स्क्रिप्ट को लात मारी और खेल पलट दिया। अगली हेडलाइन? इसे महत्वपूर्ण बनाओ।' असीम ने अपने इस बयान से साफ कर दिया है कि उन्हे निकाल नहीं गया बल्कि खुद शो छोड़ दिया। असीम का ये पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग असीम को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि उनका घमंड उन्हे बर्बाद कर देगा।
असीम रियाज के इस बयान के बाद लोगों को मेकर्स के जवाब का इंतजार है। कल अपने इंस्टाग्राम पर असीम ने मिडल फिंगर दिखाते हुए भी तस्वीर शेयर की थी। इस शो से पहले असीम रियाज ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' में भी जमकर हंगामा किया था। सिर्फ यही नहीं असीम की लड़ाई शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ-साथ दूसरे कलाकारों संग भी हुई थी। उस समय भी असीम को शो से बाहर कर दिया। बता दें असीम को फेम 'बिग बॉस 13' से मिला था जिसके वो फाइनलिस्ट रह चुके हैं।
