Asim Raiz On Himanshi Khurana: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) एक समय पर असीम रियाज (Asim Raiz) को डेट कर रही थीं। दोनों का प्यार बिग बॉस 13 में परवान चढ़ा, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल सका। असीम और हिमांशी अलग हो चुके हैं और हाल ही में हिमांशी खुराना ने असीम रियाज पर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया था। असीम ने भी इस आरोप का जवाब देते हुए दावा किया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। अब उनका नया पोस्ट सामने आया है, जिसमें वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी की पोल खोलते हुए नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के मेकर्स ने Urfi Javed को एक झटके में किया रिजेक्ट, भड़कते हुए बोलीं एक्ट्रेस- 'क्या बकवास है'
asim riaz-himanshi khurana (photo credit- instagram)
असीम रियाज ने खोली हिमांशी खुराना की पोल
असीम रियाज ने पहले इंस्टग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करके हिमांशी खुराना और पारस छाबड़ा को जवाब दिया था और अब उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट लगाया है, जिसमें असीम ने दावा किया है कि ब्रेकअप के तीन महीने बाद तक हिमांशी उन्हें कॉल करती थीं और रिश्ते में वापिस आने के लिए कहती थीं। असीम रियाज ने X पर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट इंस्टा स्टोरी पर लगाया। इस दौरान पहले पोस्ट में असीम थायराइड, डिप्रेशन समेत कई मुद्दों को समझा रहे हैं। इसके बाद असीम लिखते हैं, 'खराब रिश्ता- थायराइड, एंग्जायटी डिप्रेशन, नाक से खून आना, चेहरे पर बुढ़ापा, बालों से बदबू, चेहरे पर मुंहासे,तो फिर आपने मार्च में 3 महीने बाद मुझे मैसेज क्यों किया और इस रिश्ते में वापस आना क्यों चाहा, चिंता मत करो मेरे पास मैसेज और स्क्रीनशॉट हैं, अगर जरूरत पड़ी तो मैं अगली बार पोस्ट करूंगा।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna पर बुली का आरोप लगाना Shagun Sharma को भारी, ट्रोलिंग से हुईं परेशान; बोलीं - 'बात को खत्म करते'asim riaz post on Himanshi Khurana (photo credit- instagram)
