Exclusive: पानी-पानी हुआ Ashnoor Kaur का करोड़ों का घर, इस एक वजह ने बढ़ाई मुसीबत

Ashnoor Kaur House Flooded With Water: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अशनूर कौर के घर में पानी भर आया है। मुंबई की भारी बारिश में उनके ऊपर मुसीबत टूट पड़ी है। इससे जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Ashnoor Kaur House Flooded With Water: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अशनूर कौर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अशनूर कौर ने बेहद कम उम्र में ही टीवी की दुनिया में कदम रख दिया था। अपने करियर में अशनूर कौर ने कई हिट शोज भी दिये हैं। वहीं आखिरी बार अशनूर कौर को सलमान खान के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' में देखा गया था। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में अशनूर कौर पर मुसीबत आ गिरी है। दरअसल, अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) का करोड़ों का घर पानी से भर गया है। इसकी झलक खुद अशनूर कौर ने वीडियो शेयर कर दिखाई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: हर्षद चोपड़ा के खिलाफ श्रेया कालरा ने उगला जहर, बोलीं- कोई लड़की इससे शादी नहीं करना चाहती क्योंकि...

ashnoor kaur (3)

अशनूर कौर के करोड़ों के घर में भरा पानी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका घर पानी से भरा नजर आया। दूसरी तरफ हर कोई वाइपर लेकर अशनूर कौर के घर में सफाई करता दिखाई दिया। यहां तक कि लिविंग रूम में मौजूद कालीन भी पूरी तरह से पानी में डूबी नजर आई। हालांकि वो ज्यादा खराब ना हो, इसलिए स्टाफ ने उसे तुरंत मोड़कर वहां से हटाने की कोशिश की। अशनूर कौर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा, "एक इवेंट के लिए जाना था और ये हो गया है मेरे घर पर।"टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने कामाख्या देवी मंदिर पहुंच किये दर्शन, माथे पर तिलक लगाए लाल चुनरी ओढ़े आईं नजर

    टेली टॉक ने अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) के घर फैले पानी की वजह जानने की कोशिश की। ऐसे में पता चला कि ये पानी बारिश की वजह से नहीं भरा है। बल्कि पाइप फटने के कारण हुआ है। अशनूर कौर के घर में बेसिन का पाइप जाम हो गया था, जिससे वह फट गया और चारों तरफ पानी फैल गया। हालांकि वक्त पर सबने एक्शन लिया, जिससे स्थिति को संभाल लिया गया है।

    End of Feed