सालों पहले ही ऋत्विक धनजानी के लिए आंसू बहाना छोड़ चुकी है आशा नेगी, दोबारा रिश्ते की आस लगाए लोगों को एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Asha Negi talk about Rithvik Dhanjani: अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में आशा नेगी ने पुराने रिश्तों और अपने प्यार पर बात की अभिनेत्री ने बताया कि आखिरी बार उनका दिल कब टूटा था। जो लोग बार-बार ये कह रहे थे कि आशा और ऋत्विक दोबारा साथ आ सकते हैं उनके लिए अभिनेत्री ने साफ जवाब दे दिया है।

Asha Negi talk about Rithvik Dhanjani: टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी( Asha Negi) और अभिनेता ऋत्विक धनजानी( Rithvik Dhanjani) को इंडस्ट्री के पॉवर कपल कहा जाता था। एक समय था जब दोनों स्टार एक आइडल कपल थे और एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी। लेकिन करीब 5 साल पहले ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। आशा और ऋत्विक अलग होने के बाद भी कई बार साथ नजर आते रहते हैं, जब भी दोनों किसी तस्वीर में साथ नजर आते हैं तो लोगों को इनके रिश्ते के जुडने की दोबारा उम्मीद जाग उठती है, लेकिन अब आशा नेगी ने ऋत्विक के साथ अपने रिश्तों पर क्लियर-क्लियर बात बोल दी है।

Asha Negi talk about Rithvik Dhanjani

फिल्मीज्ञान के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में आशा नेगी ने अपने प्यार और टूटे हुए दिल पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि "आखिरी बार मेरा दिल सालों पहले टूटा था" अब गाड़ी आगे बढ़ गई है और मैं इन सब चीजों से आगे बढ़ चुकी हूँ। एक्ट्रेस ने ऋत्विक का नाम लिए बैगर ही यह साफ कर दिया है कि वह मूव ऑन कर चुकी हैं और ऐसा कहते हुए उनके चेहरे पर एक खुशी भी थी। जो लोग बार-बार ये कह रहे थे कि आशा और ऋत्विक दोबारा साथ आ सकते हैं उनके लिए अभिनेत्री ने साफ जवाब दे दिया है।

End of Feed