Top TV News: कसौटी जिंदगी के फेम पार्थ समथान करेंगे बॉलीवुड डेब्यू तो श्वेता तिवारी की फोटोज ने ढाया कहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2022, 11:56 PM IST

Top TV News Today, 23 February 2022: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। पार्थ समथान, श्वेता तिवारी, पूनम पांडे, अंकिता लोखंडे, राखी सावंत और रितेश समेत आज कई टीवी सितारे सुर्खियों में रहे।

Top TV News: कसौटी जिंदगी के फेम पार्थ समथान करेंगे बॉलीवुड डेब्यू तो श्वेता तिवारी की फोटोज ने ढाया कहर
Photo Credit: Instagram

Trending TV News Today, 23 February 2022: छोटे पर्दे के कई सेलिब्रिटीज आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। टीवी जगत में एक भी दिन ऐसा नहीं जाता है जब टीवी सेलिब्रिटीज ने कोई हलचल ना मचाई हो। रोजाना टीवी इंडस्ट्री से ऐसी कई खबरें सामने आती हैं जो लोगों के लिए मनोरंजन का विषय बन जाती हैं। आज भी टीवी जगत से ऐसी कई बड़ी खबरें सामने आईं जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गईं। अगर आपने आज की टॉप टीवी खबरों को मिस कर दिया है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपके लिए टाॅप टीवी न्यूज का रैप लेकर आए हैं जिसमें दिनभर की बड़ी टीवी खबरों का जिक्र है। यहां देखें आज के टॉप टीवी न्यूज। 

पूनम पांडे करेंगी कंगना रनौत के शो में एंट्री 

पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत का रियालिटी शो लॉक अप चर्चा में बना हुआ है। कंगना रनौत सलमान खान के शो बिग बॉस को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में हैं। एक्ट्रेस का यह रियालिटी शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। इस रियलिटी शो में 16 सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट्स होंगे। हाल ही में यह पता चला है कि बॉलीवुड अदाकारा पूनम पांडे कंगना रनौत के इस रियलिटी शो में नजर आएंगी। वह इस शो की तीसरी कंटेस्टेंट हैं। अदाकारा ने बताया कि वह इस शो के लिए बहुत उत्साहित हैं।

क्या राखी सावंत के पति भी करेंगे लॉक अप में एंट्री

लॉक अप रियालिटी शो के पहले तीन कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। निशा रावल, मुनव्वर फारूकी और पूनम पांडे इस रियलिटी शो के पहले तीन कंटेस्टेंट्स हैं। हाल ही में राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए लॉक अप रियलिटी शो पर अपने विचार साझा किए थे। इस दौरान राखी ने यह खुलासा किया था कि उनके एक्स पति रितेश को भी इस रियलिटी शो का ऑफर मिला है। फिलहाल राखी सावंत के एक्स पति रितेश की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसके साथ राखी ने बताया कि उन्हें इस रियलिटी शो का ऑफर अब तक नहीं मिला है। 

अपने पति को लेकर अंकिता लोखंडे ने कही यह बात

छोटे पर्दे पर जल्द ही नया टीवी रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी आने वाला है। इस रियलिटी शो में टीवी इंडस्ट्री के कई कपल्स को दिखाया जाएगा। इनमें से एक कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी होंगे। हाल ही में इस टीवी रियलिटी शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें अंकिता लोखंडे अपने संघर्ष के दिनों को याद करती हुई नजर आईं। अंकिता लोखंडे ने कहा कि जब वह मुश्किल दौर से गुजर रही थीं तब उनकी जिंदगी में विक्की जैन आए जिन्होंने हर पल उनका साथ दिया। अदाकारा ने बताया कि उनके पति विक्की जैन उनके सबसे बड़े सहारा हैं। 

पार्थ समथान करेंगे बॉलीवुड डेब्यू

छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता पार्थ समथान जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई वैसे ही एक्टर के फैंस के बीच में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए यह बताया कि वह जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। पार्थ को बॉलीवुड फिल्म घुड़चढी में देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। 

सोशल मीडिया पर छाई श्वेता तिवारी की फोटो

जब भी टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी अपनी कोई फोटो साझा करती हैं तब वह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ जब श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फोटोशूट की तस्वीरें साझा कीं।‌ इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी के कातिलाना अदाएं देखकर लोग उनके कायल हो गए हैं। लोग जमकर श्वेता तिवारी की तारीफ कर रहे हैं। 

End of Article