तेजस्वी प्रकाश से मार्च 2022 में शादी करने वाले थे करण कुंद्रा, अब नागिन-6 की एक्ट्रेस ने किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2022, 11:55 AM IST

Tejasswi Prakash and Karan Kundrra wedding plan: करण कुंद्रा ने कहा था, 'मेरी शादी तो तेजस्वी से ही हो रही है। पहली शादी है जो इंडिया ने तय कर ली है कि ये तो होना ही है। हमसे तो कोई कुछ पूछ ही नहीं रहा...।'

तेजस्वी प्रकाश से मार्च 2022 में शादी करने वाले थे करण कुंद्रा, अब नागिन-6 की एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Karan Kundrra and Tejasswi Prakash wedding plan: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को कौन नहीं जानता। बिग बॉस-15 में एक-दूसरे से मिला ये कपल आज टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। आज गुड़ी पड़वा के दिन तेजस्वी बेहद खुश हैं क्योंकि वह इसे अपने परिवार और बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ ये त्यौहार मनाने वाली हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को उनके फैन्स प्यार से तेजरन के नाम से बुलाते हैं। बिग बॉस 15 के घर में एक-दूसरे के प्यार में पड़ने के बाद से लेकर अब तक ये दोनों जहां भी जाते हैं सुर्खियां बन जाते हैं। टीवी कपल के फैंस चाहते हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर लें।

अब तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में एक साक्षात्कार में इस बारे में बात की है। तेजस्वी ने बताया कि उन्होंने और करण ने अभी तक शादी पर चर्चा नहीं की है। फिलहाल दोनों केवल अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। 

मार्च में शादी करने वाले थे करण कुंद्रा
नागिन-6 की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने बताया, 'हमें शादी के बारे में बात करने का मौका नहीं मिला है। और इन चीजों पर फोन पर चर्चा नहीं की जा सकती है। हमें समय खोजने की जरूरत है और फिर हम कुछ पता लगा सकते हैं अगर हमें इसका पता लगाना है। इस लड़के ( कुंद्रा) ने सभी को बता दिया कि हम मार्च हम (शादी) कर रहे हैं। तब से, मार्च एक बड़ी बात बन गई है। लोग कह रहे हैं कि मार्च खत्म हो गया, आप दोनों की शादी कब हो रहे हो। उसका मतलब था कि वो मार्च में शादी करना चाहता था। लेकिन हमें नहीं पता था कि यह इतना क्रेजी होगा। इसका बस चले तो ये तो कर ही लेगा। लेकिन उसने सवाल नहीं उठाया, इसलिए, मैं उसे ताना मारती रहती हूं।'

इससे पहले, आरजे सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में, करण ने शादी के बारे में बात की थी। अभिनेता ने कहा था, 'मेरी शादी तो तेजस्वी से ही हो रही है। पहली शादी है जो इंडिया ने तय कर ली है कि ये तो होना ही है। हमसे तो कोई कुछ पूछ ही नहीं रहा।'

End of Article