Sameer Sharma: ब्रेकअप के दर्द से भी गुजरे समीर शर्मा, काम ना होने की वजह से इंडस्ट्री छोड़ चले गए थे बैंगलोर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2020, 02:40 PM IST

Sameer Sharma Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Actor Facts: 2 दिन पहले ही अभिनेता समीर शर्मा ने कर ली थी आत्महत्या, अपार्टमेंट से बदबू आने पर सिक्योरिटी गार्ड ने किया चेक....

Sameer Sharma: ब्रेकअप के दर्द से भी गुजरे समीर शर्मा, काम ना होने की वजह से इंडस्ट्री छोड़ चले गए थे बैंगलोर
Photo Credit: Instagram

टीवी अभिनेता समीर शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। ये रिश्ते हैं प्यार के एक्टर समीर शर्मा का शव उनके घर में पाया गया। इसी साल फरवरी में समीर शर्मा ने अपार्टमेंट किराए पर लिया था। इसी घर की रसोई में उन्हें फांसी से लटका पाया गया। बताया जा रहा है कि समीर शर्मा का शव सबसे पहले सोसाइटी में नाइट ड्यूटी करने वाले चौकीदार ने देखा और उसी ने बाकी लोगों के साथ पुलिस को सूचना दी। अभिनेता समीर शर्मा की डेड बॉडी को पुलिस ने अपने अंडर में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के देखने से 2 दिन पहले ही अभिनेता ने आत्महत्या कर ली थी। आसपास वालों ने घर से बदबू आने पर गार्ड को बताया था। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

शोज कहानी घर घर की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और इस प्यार को क्या नाम दूं जैसे फेमस शोज कर चुके अभिनेता समीर शर्मा की सुसाइड ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है। जो भी सेलिब्रिटी समीर शर्मा को जानते हैं वो उन्हें बहुत ही हंसमुख और मोटिवेशनल मानते थे। लेकिन समीर शर्मा के इस कदम ने सबको हैरान कर दिया है। हाल ही में हमने समीर शर्मा के 2 करीबी दोस्तों को बातचीत की। 

कहानियां लिख रहे थे समीर शर्मा
समीर शर्मा के दोस्त और कहानी घर-घर की को-स्टार रहे वरुण खंडेलवाल ने बताया कि वो इन दिनों कविताएं और कहानियां लिख रहे थे। इसे समीर शर्मा अक्सर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर शेयर करते थे। साथ ही फोन पर बातचीत होने भी वो कविताएं सुनाते थे। बीच में उनके पास काम नहीं था तब जरूर समीर शर्मा इंडस्ट्री छोड़कर बैंगलोर चले गए थे। हालांकि बाद में समीर शर्मा वापस आए और ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोड्यूसर राजन शाही के शो ये रिश्ते हैं प्यार में साइन किया। जिसमें फिलहला वो काम कर रहे थे।   


12 दिन पहले ही दोस्त की हुई थी समीर शर्मा से बात
अभिनेता अविनाश सचदेव ने बताया कि 12 दिन पहले ही उनकी अपने दोस्त समीर शर्मा से बात हुई थी। बीच में वो सालभर के लिए बैंगलोर चले गए थे लेकिन फाइटर की तरह वापस आए। समीर शर्मा ने वापस आकर फिर से अच्छा काम शुरू किया। बकॉल अविनाश सचदेव, 'समीर अकेले रहते थे। मैंने इस प्यार को क्या नाम दूं के अलावा एक और शो उनके किया था। हम सालों से एक-दूसरे को जानते थे। ऐसे कदम के बारे में कभी सोच ही नहीं सकते थे क्योंकि वो बहुत ही पॉजिटिव थे। ये रिश्ते हैं प्यार के अलावा उनके पास एक और शो था। साथ ही वो ऐड्स और साइड काम भी कर रहे थे। पैसों का तो कोई भी इश्यू नहीं था। समीर सर्मा ने 2 वेब सीरीज लिखी थी और कविताएं सुनाते थे। रही पर्सनल लाइफ की बात तो हां काफी टाइम पहले उनकी गर्लफ्रेंड थी ब्रेकअप हो गया और इससे वो उभर भी चुके थे। मुझे नहीं लगता ये कोई मौत का कारण था लेकिन ऐसे क्यों किया यह समझ नहीं आ रहा हैय़ 

End of Article