KBC 14 Updates: ये था तीन लाख 20 हजार रुपए का सवाल, सही जवाब जानने के बावजूद अर्शदीप सिंह ने छोड़ा गेम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 11:32 PM IST

Kaun Banega Crorepati Season 14, KBC 14 Twelfth Episode Online Written Updates: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के 12वें एपिसोड में हॉटसीट पर दो कंटेस्टेंट हॉटसीट पर बैठे थे। जानिए क्या हुआ आज के एपिसोड में....

KBC 14 Updates: ये था तीन लाख 20 हजार रुपए का सवाल, सही जवाब जानने के बावजूद अर्शदीप सिंह ने छोड़ा गेम

KBC 14, 22 August 2022 Episode Written Updates: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के आज (22 अगस्त) सोमवार के एपिसोड में हॉटसीट पर फतेहगढ़ पंजाब के अर्शदीप सिंह बैठे हुए थे। अर्शदीप सिंह शो से केवल एक लाख 60 हजार रुपए जीतकर वापस लौटे। अर्शदीप सिंह तीन लाख 20 हजार रुपए के सवाल का जवाब नहीं जानते थे। उन्होंने क्विट कर दिया। अर्शदीप के बाद मुंबई की एक डेंटिस्ट ऐश्वर्या रुपारेल हॉटसीट पर बैठीं।

अर्शदीप सिंह सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने एक लाख 60 हजार रुपए तक सभी सवाल का सही जवाब दिया। वहीं, तीन लाख 20 हजार रुपए के सवाल में उन्होंने गेम छोड़ने का फैसला किया। सवाल था- 'इनमें से कौन, संयुक्त अरब अमीरात को बनाने वाले सात अमीरात का हिस्सा नहीं है? चार ऑप्शन थे a. रस अल खैमाह b.अबू सिम्बल c.शारजहां  d.फुजरैहा। अर्शदीप ने इस सवाल में अपनी लाइफलाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड का इस्तेमाल किया। उनके दोस्त ने कहा कि बी या डी। इसके बाद उन्होंने 50:50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इसका सही जवाब b अबू सिम्बल था।

जानते थे सही जवाब
अर्शदीप से अमिताभ बच्चन ने सही जवाब गेस करने के लिए कहा उन्होंने अबू सिम्बल ही बताया। अर्शदीप के जाने के बाद हॉटसीट पर मुंबई की रहने वाली ऐश्वर्या रुपरेल बैठी। ऐश्वर्या रुपारेल पेशे से एक डेंटिस्ट हैं। शो में उन्होंने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर गजोधर चाची के नाम से इंस्टा रील भी बनाती हैं। एपिसोड खत्म होने तक ऐश्वर्या रुपारेल 80 हजार रुपए जीत गई हैं। 80 हजार रुपए का सवाल एक इमेज प्रश्न था। भारतीय इतिहास में ये महिला कौन हैं जो यह भाषण दे रही हैं। चार ऑप्शन थे- a. सरोजनी नायडू b.अरुणा आसिफ अली c. सुचेता कृपलानी, d.एनी बेसेंट। इसका सही जवाब c सुचेता कृपलानी था।  

Kaun Banega Crorepati 14

गेम के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से बताए। उन्होंने बताया कि संघर्ष के दिनों में वह कई बार लोकल ट्रेन से सफर किया। उनके पास खाना खाने तक के पैसे नहीं हुआ था। 

End of Article