Kapil Sharma Health: कपिल शर्मा ने दिया हेल्थ अपडेट, बताया आखिर क्यों एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर आए थे नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2021, 07:07 PM IST

Kapil Sharma wheelchair Reason: क्या कपिल शर्मा को कोई स्वास्थ्य समस्या है? कॉमेडियन ने अब इसके पीछे के कारण का खुलासा किया है कि वह व्हीलचेयर पर क्यों थे...

Kapil Sharma Health: कपिल शर्मा ने दिया हेल्थ अपडेट, बताया आखिर क्यों एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर आए थे नजर

कपिल शर्मा अपने अजीब बर्ताव को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार को हवाई अड्डे पर कपिल शर्मा को व्हीलचेयर पर जाते वक्त अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए पाया गया। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय कॉमेडियन कपिल शर्मा को जब मीडिया फोटोग्राफर्स और वीडियो मेकर्स कैप्चर करने लगे तो उन्हें फोटो जर्नलिस्ट को गाली देते हुए सुना गया।

कई लोगों को आश्चर्य हुआ और सब ये जानने के लिए चिंतित हो गए कि क्या कपिल शर्मा को कोई स्वास्थ्य समस्या है? कॉमेडियन ने अब इस कारण का खुलासा किया है कि वह व्हीलचेयर पर क्यों थे?

जब कपिल शर्मा से एयरपोर्ट से सामने आए व्हीलचेयर वाले वीडियो को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को बताया, 'हेलो सर, मैं ठीक हूं। बस जिम में मुझे थोड़ा बैक इंजरी हो गई। यह कुछ दिनों में ठीक हो जाऊंगा, चिंता करने के लिए धन्यवाद।'

कपिल शर्मा के वीडियो में बॉडीगार्ड आगे फोटोग्राफरों को वापस पीछे हटने के लिए कहते दिख रहे थे। जिसमें से एक व्यक्ति ने जवाब दिया, 'हम दूर से तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं।' इसपर कपिल शर्मा फोटोग्राफर्स पर चिल्लाते हुए कहते दिखे, 'तुम बदतमीजियां करते हो, उल्लू के... ।'

लंबे टाइम से द कपिल शर्मा शो के ऑफ एयर होने की खबरें हैं। कपिल ने द कपिल शर्मा शो के ऑफ एयर होने की असली वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि वह दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पत्नी के साथ घर पर रहने वाले हैं। आपको बता दें, कीकू शारद, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती सहित इसके मुख्य किरदार शो को लोकप्रिय और सफल बनाते हैं। आपस में सबकी समझदारी, फ्रेंड्शिप और अंडरस्टैडिंग जनता को खूब प्रभावित करती है।

End of Article