पाखी के नए लवर के आने से मचेगी हलचल, गुम है किसी के प्यार में विराट करेगा बड़े घोटाले का भंडाफोड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2022, 12:50 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Big Twist: अब आगामी ट्रैक में, हम रिब्बू मेहरा को नागपुर के नए डीएम के रूप में एंट्री करते देखेंगे। धमाका तो तब होगा जब विराट के साथ उनकी तत्काल दुश्मनी विकसित हो जाएगी...

पाखी के नए लवर के आने से मचेगी हलचल, गुम है किसी के प्यार में विराट करेगा बड़े घोटाले का भंडाफोड़

GHKKPM Twist: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में अब काफी कुछ नया-नया होने जा रहा है। जैसा कि हम जानते हैं शो में नए डीएम की नई एंट्री होने वाली है। कहानी में कुछ बड़े ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं जो शो को और रोमांचक बना देंगे। जैसा कि हम जानते हैं कि विराट नागपुर के स्टार अधिकारी हैं और ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए जाने जाते हैं। 

अब आगामी ट्रैक में, हम रिब्बू मेहरा को नागपुर के नए डीएम के रूप में एंट्री करते देखेंगे। धमाका तो तब होगा जब विराट के साथ उनकी तत्काल दुश्मनी विकसित हो जाएगी। हमें जल्द ही कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ देखने को मिलेगा और नए डीएम शो में हम पत्रलेखा के लव इंट्रेस्ट का रोल में देखने वाले हैं। 

जी हां, गुम है किसी के प्यार में अब एक नई प्रेम कहानी शुरू होगी। जहां पाखी के नैना अब नए डीएम से लड़ेंगे। क्या विराट के लिए नई मुसीबतें खड़ी कर नई एंट्री उनके लिए खतरा बन जाएगी? यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि रिब्बू मेहरा ने विराट के लिए क्या योजना बनाई है।  कैसे विराट विपरीत परिस्थितियों में मजबूती से खड़े रहते हैं।

दिलचस्प बात ये है कि नए डीएम हरीश व्यास इसमें शामिल हैं। विराट जल्द ही घोटाले में शामिल हरीश की संलिप्तता का भांडाफोड़ करने का फैसला करता है। हालांकि, विराट के नए मिशन में सई प्रमुख भूमिका निभाएंगी। इसलिए आपको ट्विस्ट और टर्न से भरी कहानी का ये ट्रैक देखने के लिए इंतजार करना होगा। 

End of Article