Bigg Boss 15 Ott: शमिता शेट्टी ने खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज, एक्सीडेंट में हो गई थी पहले बॉयफ्रेंड की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2021, 10:39 PM IST

Bigg Boss15 Ott Shamita Shetty : शमिता शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट हैं। शमिता शेट्टी ने अपनी खास दोस्त नेहा भसीन को पर्सनल लाइफ का बड़ा सीक्रेट शेयर किया। जानिए क्या है ये सीक्रेट ...

Bigg Boss 15 Ott: शमिता शेट्टी ने खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज, एक्सीडेंट में हो गई थी पहले बॉयफ्रेंड की मौत

मुंबई. बिग बॉस 15 ओटीटी में शमिता शेट्टी सिंगर नेहा भसीन की काफी अच्छी दोस्त बन गईं हैं। शमिता शेट्टी नेहा भसीन के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें शेयर की हैं। शमिता शेट्टी ने बताया कि उनके पहले बॉयफ्रेंड की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। 

शमिता शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद प्राइवेट रहती हैं। हालांकि, नेहा  भसीन से उन्होंने अपना अतीत शेयर किया। शमिता ने बताया कि बॉयफ्रेंड के निधन के बाद से ही वह बेहद संवेदनशील हो गईं थीं। इतने लंबे वक्त तक मेरी जिंदगी में मैंने किसी को भी आने नहीं दिया, मुझे वापस खुद को संभालने और खुद को जोड़ने में इतना वक्त लगा।   

लॉकडाउन में थीं बेहद अकेली
राकेश बापट से बात करते हुए शमिता शेट्टी ने कहा था कि वह अकेले और एक बेहद मजबूत महिला है। हालांकि, लॉकडाउन में वह बेहद अकेली पड़ गई थीं। शमिता राकेश को बताती हैं, 'लॉकडाउन जब हुआ तो उसने मुझे तोड़कर रख दिया था। मैं बहुत ज्यादा अकेली पड़ गई थीं। मुझे उस वक्त एक साथ की जरूरत थी। मैं किसी के साथ रहना चाहती थीं।'

चाहती हैं शादी करना  
शमिता शेट्टी आगे कहती हैं, 'मेरी उम्र में अब अगर कोई शख्स आता है तो वह शादी और बच्चों के लिए होगा। यही कारण है कि मैं अभी तक सिंगल इसी कारण से हूं।' 

शमिता शेट्टी आगे कहती हैं, 'ऐसा नहीं है कि मेरा पास जिंदगी में कोई च्वाइस नहीं थी। मैं पहले बगैर किसी चिंता के रहती थी। मुझे भविष्य की भी परवाह नहीं थी। लेकिन, अब मैं अपनी लाइफ ऐसे नहीं जीती हूं।'

End of Article