Bigg Boss 14: जानिए कब और कहां देखें बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर, सलमान खान आज उठाएंगे सीजन 14 से पर्दा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2020, 06:08 PM IST

Big Boss 14 Grand Premier Details: बिग बॉस सीजन 14 का आगाज आज हो जाएगा। रात नौ बजे सलमान खान इस सीजन के कंटेस्टेंट्स से पर्दा उठा देंगे। जानिए कब और कहां देखें ये शो।

Bigg Boss 14: जानिए कब और कहां देखें बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर, सलमान खान आज उठाएंगे सीजन 14 से पर्दा

मुंबई. बिग बॉस सीजन 14 का ग्रैंड प्रीमियर आज यानी तीन अक्टूबर को रात नौ बजे होगा। शो के होस्ट सलमान खान सीजन 14 और उसके कंटेस्टेंट्स के नाम पर से भी पर्दा उठाएंगे। कोरोना के बीच हो रहे इस शो में कई नई चीजें देखने को मिलने वाली है। 

बिग बॉस 14 का ग्रैंड प्रीमियर शनिवार तीन अक्टूबर को रात नौ बजे से शुरू होगा।  वीकडेज पर शो का प्रसारण रात 10.30 बजे से रात 11.30 बजे तक होगा। शनिवार और रविवार को वीकेंड का वार रात नौ से दस बजे तक होगा। 
 
ग्रैंड प्रीमियर और रोजाना के एपिसोड आप कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। इसके अलावा वूट ऐप पर भी इस शो को देख सकते हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 14 तीन महीने यानी जनवरी तक चलेगा। 

Bigg Boss Premier

वूट में देख सकते हैं अनकट वीडियो 
बिग बॉस सीजन 14 के अनकट वीडियो आप वूट के ऐप पर देख सकते हैं। इसके अलावा शो के अनसीन अनदेखा मूमेंट्स और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के वीडियोज भी आप वूट ऐप पर देख सकते हैं।

इस सीजन अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट करने के लिए भी आप वूट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार शो और एलिमिनेशन के नियम में बदलाव किया जाएगा। 

Bigg Boss Premier

ऐसा होगा बिग बॉस का घर 
बिग बॉस के घर के अंदर इस बार कंटेस्टेंट्स को कई सुविधाएं मिलेंगी। बिग बॉस के अंदर इस बार घरवाले एक मॉल, मिनी थिएटर, पार्लर, स्पा, जकूजी का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा घर के अंदर इस बार एक रेस्त्रां भी होगा। 

Bigg Boss Premier

बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू और राधे मां के नाम का खुलासा कर दिया है। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक उनके पति अभिनव कोहली, जैसमीन भसीन इस शो का हिस्सा हो सकते हैं।

End of Article