भारती सिंह ने नीतू कपूर को हुनरबाज के सेट गिफ्ट किया प्रेशर कुकर, बोलीं- 'ये मैं अपनी बहुरानी आलिया भट्ट को दूंगी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 12:05 AM IST

Bharti Singh pressure cooker Gift: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के बाद भारती सिंह ने एक यूनिक गिफ्ट दिया है। जिसे देखकर नीतू कपूर भी हैरान रह गईं...

भारती सिंह ने नीतू कपूर को हुनरबाज के सेट गिफ्ट किया प्रेशर कुकर, बोलीं- 'ये मैं अपनी बहुरानी आलिया भट्ट को दूंगी'

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Gift: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की है। वहीं 16 अप्रैल की शाम कपल ने अपने करीबियों के लिए एक पार्टी होस्ट की। जिसमें नीतू कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, आदित्य सील, अनुष्का रंजन, शाहरुख खान, गौरी खान, तारा सुतारिया, आधार जैन, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान, लव रंजन, रोहित धवन, अयान मुखर्जी, करण जौहर जैसी कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। अब बेटे की शादी के तुरंत बाद नीतू कपूर काम पर लौट आई हैं। नीतू कपूर को हाल ही में हुनरबाज के शूटिंग सेट पर देखा गया। अनुभवी अभिनेत्री नीतू कपूर, हुनरबाज के ग्रैंड फिनाले में गेस्ट के रूप में दिखाई दीं। भारती सिंह भी फिनाले का हिस्सा बनीं। जी हां, कॉमेडियन भारती अपने बच्चे को जन्म देने के ठीक 12 दिन बाद सेट पर वापस आ गई हैं और इस दौरान वो नीतू कपूर की बहू को एक खास गिफ्ट देती दिखीं। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभी-अभी शादी के बंधन में बंधे हैं। इस अवसर को देखते हुए और परंपराओं का पालन करते हुए, भारती ने इस जोड़ी को शादी का तोहफा देने का फैसला किया। कॉमेडियन ने कहा कि उन्होंने रणबीर और आलिया को गिफ्ट देने के लिए करण जौहर को एक तोहफा दिया था लेकिन ऐसा लगता है, वह भूल गए। इसलिए, भारती ने इसे नीतू कपूर को देने का फैसला किया, ताकि वो आसानी से नवविवाहित जोड़ी को दे सकें।

क्या है भारती सिंह का गिफ्ट?
सोचो ये गिफ्ट क्या है? ये एक प्रेशर कुकर है...। जी हां, आपने उसे सही पढ़ा है। भारती ने रणबीर और आलिया को उनकी शादी में प्रेशर कुकर दिया है। तोहफा देखकर नीतू कपूर बहुत खुश हो गईं। उन्होंने कहा कि वह इसे तुरंत अपनी बहुरानी आलिया को देगी। भारती ने यह भी तर्क दिया कि उन्होंने शादी की तस्वीरें देखीं और रणबीर बहुत पतले लग रहे थे, इसलिए उन्होंने एक प्रेशर कुकर जैसा उपयोगी गिफ्ट देने का प्लान किया। ताकि आलिया उसमें रणबीर के लिए स्वादिष्ट खाना बनाए। देखें मजेदार वीडियो- 

आपको बता दें, हुनरबाज ग्रैंड फिनाले में डांस दीवाने जूनियर्स को प्रमोट करने के लिए नीतू कपूर के साथ नोरा फतेही और मर्जी पेस्टनजी भी शामिल हुए थे। अब हुनरबाज की जगह टीवी पर डांस दीवाने जूनियर्स शो शुरू होने जा रहा है। जिसमें एकबार फिर से दर्शकों को एक से बढ़कर एक डांसर्स देखने को मिलने वाले हैं।

End of Article