आशा भोसले ने सुनाए लता मंगेशकर के बचपन के किस्से, निधन से छह महीने पहले दिया था ये गिफ्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2022, 03:05 PM IST

Asha Bhosle on sister Lata Mangeshkar memories: डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर में आशा भोसले ने अपनी दिवंगत बहन लता मंगेशकर को याद किया है। आशा भोसले ने लता मंगेशकर की बचपन की यादें शेयर की।

आशा भोसले ने सुनाए लता मंगेशकर के बचपन के किस्से, निधन से छह महीने पहले दिया था ये गिफ्ट

Asha Bhosle on Lata Mangeshkar memories. लता मंगेशकर का इस साल छह फरवरी को निधन हो गया था। अब लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर में दिवंगत सिंगर की लाइफ से जुड़े कई राज का खुलासा किया है। आशा भोसले ने बताया कि उन्हें लता मंगेशकर ने निधन से पांच से छह महीने पहले एक गिफ्ट भेजा था।  

डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर में आशा भोसले (Asha Bhosle) लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को याद कर भावुक हो गई थीं। आशा भोसले ने बताया कि, 'निधन से पांच- छह महीने पहले लता दीदी ने मुझे बताया वह कुछ भी उनसे मांग सकती हैं। मैंने उनसे एक पुरानी साड़ी मांगी, जिनमें उनके साइन हो।' सिंगर ने ये साड़ी सभी को दिखाई। ये देखकर मौनी रॉय इमोशनल हो गईं। आशा भोसले के मुताबिक ये साड़ी उनके लिए बेहद कीमती है और दुनिया की कोई भी दौलत इसके सामने कुछ भी नहीं है।       

बचपन को किया याद
डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर के एक दूसरे प्रोमो में आशा ने अपने बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया, 'कोल्हापुर में कई सारे पेड़ थे। लोग लता मंगेशकर के पीछे जाते थे, क्योंकि वह गुलमोहर के पेड़ों पर पत्थर मारा करती थीं। मेरी मम्मी लता दीदी को जाफराबादी भैंस कहती थीं क्योंकि उनकी बड़ी चोटी है। कई बार मना करने के बावजूद उनकी बहनें लता मंगेशकर की चोटियां खींचा करती थी।' वहीं, लता मंगेशकर के गानों पर बच्चों को परफॉर्म करता देख आशा भोसले की आंखों में आंसू आ गए।'

पेरेंट्स के धोती थीं पांव
एक अन्य प्रोमो में आशा भोसले कहती हैं, 'लता दीदी को विश्वास था कि पेरेंट्स के पांव धोकर उसे पीना उनका आशीर्वाद है। उनका मानना था कि माता-पिता का आशीर्वाद भगवान से भी बड़ा होता है।' 

Lata Mangeshkar is stable, says spokesperson | Hindi Movie News - Times of  India

आशा भोसले के मुताबिक लता दीदी की बात मानकर एक बार उन्होंने अपने पेरेंट्स के पांव धोए थे। हालांकि, उनकी बड़ी बहन ने पानी पीने से मना कर दिया, लेकिन लता दीदी के कहने पर आशा भोसले ने वह पानी पी लिया। 
 

End of Article