Anupama से बाहर होने पर पारस कलनावत ने तोड़ी चुप्पी, बने Jhalak Dikhhla Jaa 10 के कंफर्म कंटेस्टेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 10:03 AM IST

Para Kalnawat pariticipate in Jhalak Dikhhla Jaa Season 10: पारस कलनावत झलक दिखला जा में आएंगे नजर. एक्टर ने इस बात को खुद कंफर्म किया है. इसी के साथ उन्होंने बताया क्यों छोड़ा अनुपमा शो

Anupama से बाहर होने पर पारस कलनावत ने तोड़ी चुप्पी, बने Jhalak Dikhhla Jaa 10 के कंफर्म कंटेस्टेंट
Photo Credit: Instagram

Para Kalnawat pariticipate in Jhalak Dikhhla Jaa Season 10: टीवी का मोस्ट पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' जल्द ऑन एयर होने वाला है। ऐसे में हर कोई इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में जानना चाहता है। इस शो में हिस्सा लेने के लिए निर्मताओं ने कई सेलेब्रिटीज से संपर्क किया है। इन सेलिब्रिटीज में से एक पारस कलनावत भी हैं। पारस ने शो में हिस्सा लेने की बात को कंफर्म किया है। पारस ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो इस शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं।

'झलक दिखला जा' में नजर आएंगे पारस

पारस ने आगे कहा, ''मुझे कुछ चीजों के बारे में पता नही था, मेरे पास शो का ऑफर आया और मैंने इसे करने का फैसला लिया. मेरे पास ऑप्शन रखा गया कि अनुपमा करुं या फिर झलक दिखला जा। ऐसे में मैंने झलक दिखला जा करने का फैसला लिया''। उन्होंने आगे कहा कि मेरे फैंस मुझे अनुपमा शो से अलग हटकर कुछ करते देखना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अनुपमा के मेकर्स से शो में समर को वापस लाने की डिमांड कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अब पारस डेली सोप्स पर कब लौटेंगे? इसका जवाब देते हुए पारस ने कहा कि इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा फिलहाल वो उन्हें 'झलक दिखला जा' में अपना डांस टैंलेट दिखाते नजर आएंगे।

paras with rupali ganguly.jpg

अनुपमा के मेकर्स ने पारस को दिखाया बाहर का रास्ता

टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'अनुपमा' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो के हर किरदार की अपनी फैन फॉलोइंग है। शो में अनुपमा के बेटे का किरदार निभाने वाले समर यानी पारस कलनावत को मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मेकर्स का कहना है कि पारस ने उन्हें बिना बताए 'झलक दिखला जा' साइन कर लिया। इस बात से शो के डायरेक्टर राजन शाही इतना नाराज हुए कि उन्होंने पारस का कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट कर दिया। पारस शो में पिछले दो साल से अनुपमा और वनराज के बेटे समर का रोल निभा रहे थे। पारस ने इन दो सालों में दर्शकों के दिल में अपनी अलग जगह बनाई है। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि मेकर्स किसे समर के रोल के लिए कास्ट करते हैं। 

End of Article