Anupama Spoiler 19 Feb: अनुज से शादी के लिए इंकार करेगी अनुपमा, बा और वनराज लगाएंगे गंदे आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 12:45 PM IST

Anupama Serial Update 19 Feb 2022: अनुपमा टीवी सीरियल में आज के एपिसोड में किंजल पारितोष के साथ अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करेगी। वहीं, बा एक बार फिर अनुपमा और अनुज की शादी की बात कहेगी।

 Anupama Spoiler 19 Feb: अनुज से शादी के लिए इंकार करेगी अनुपमा, बा और वनराज लगाएंगे गंदे आरोप

Anupama Serial 19 Feb 2022 Update: टीवी सीरियल अनुपमा इस साल के छठे हफ्ते में भी टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर है। अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में फैंस को कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। अनुपमा ने अपने दिल की बात अनुज से कह दी है। अनुपमा ने अनुज से कहा है कि वह वनराज को थैंक्स कहती हैं क्योंकि उसी ने उसे एक नई शुरुआत करने के लिए कहा। वहीं, दूसरी तरफ किंजल घर वापस आती है तो उसे पारितोष को देखकर हैरान रह जाती हैं।  

किंजल पारितोष से कहती हैं कि वह दोनों का रिश्ता बचाने की कोशिश कर रही हैं। उसने रेस्टोरेंट में काफी देर तक इंतजार किया था लेकिन, वह नहीं आया। किंजल आगे कहती हैं कि वह जानती थी कि वह क्लब में था। किंजल कहती है कि अगर पर्सनल लाइफ परेशानी से भरी हो तो करियर में सफल होना किसी भी काम का नहीं है। दूसरी तफ अनुज और अनुपमा के बीच बातचीत चलती है। अनुपमा अपने दिल की बात कहते हुए कहती हैं कि जैसे दूसरे ये बातें कहते हैं वह नहीं कह सकती हैं। हालांकि, उनका रिश्ता दोस्ती और सम्मान से भरा होगा। दोनों को एक-दूसरे के साथ के अलावा कुछ नहीं चाहिए। 

Anuj and Anupama

दरवाजा खटखटाता है अनुज
अनुज अनुपमा से कहता है कि अनुपमा का जवाब उसके लिए तीन शब्दों से कहीं ज्यादा अहम है। इसके बाद अनुज और अनुपमा का वैलेंटाइन डे ने एक साथ केक काटा। शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुज और अनुपमा अपने-अपने घर में चले जाएंगे। हालांकि, सुबह-सुबह अनुपमा के दरवाजे पर एक दस्तक होती है। अनुपमा दरवाजा खोलती हैं तो सामने अनुज होता है। वह कहता है कि क्या ये सपना था या हकीकत। अनुपमा चुटकी काटते हुए कहती है हकीकत।  

Anupama Serial Update

वनराज लगाएगा आरोप 
वनराज अनुपमा पर आरोप लगाएगा कि वह छत में अनुज के साथ थीं। अनुपमा वनराज से कहती हैं कि वह जानती है कि उसकी हद क्या है। वहीं, लीला वनराज का साथ देती हैं और अनुपमा पर आरोप लगाती हैं। 

Anupama

अनुपमा बताती है कि अनुज अब उसका पड़ोसी है। वहीं, लीला उससे कहती है कि अनुज के साथ लिव इन में रहने के बजाए वह उससे शादी कर लें। इस पर अनुपमा अनुज से किसी दबाव में शादी करने से इंकार कर देती हैं।

End of Article