वनराज के साम दाम दंड भेद का अनुज देगा मुंहतोड़ जवाब, अनुपमा और मालविका दोनों को बचाने के लिए बनाया मास्टर प्लान!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2022, 03:36 PM IST

Anupama Climax Spoiler Anuj defeat Vanraj!: अब कहानी में क्लाइमैक्स का वक्त आ चुका है। वो पल आ चुका है जब अनुज बड़ी चाल चलेगा। वनराज भी जानना चाहता है कि अनुज का आखिरी फैसला क्या है?

वनराज के साम दाम दंड भेद का अनुज देगा मुंहतोड़ जवाब, अनुपमा और मालविका दोनों को बचाने के लिए बनाया मास्टर प्लान!

अनुपमा टीवी शो के अपकमिंग ट्रैक में काफी कुछ बड़ा ड्रामा दिखने वाला है। पहले यह देखा गया था कि वनराज, अनुज और अनुपमा के सामने मालविका को भड़काने की कोशिश करता है। दोनों ये देखकर चौंक जाते हैं कि वनराज, मुक्कू को पट्टा पढ़ा रहा है। वनराज, मुक्कू से पूछता है कि क्या अनुपमा के ऐसा कहने पर अनुज अपनी पार्टनरशिप खत्म कर देगा और वहां से चला जाएगा। बाद में, वनराज अपने हेरफेर पर मालविका की प्रतिक्रिया का इंतजार करता है। इसी बीच, वनराज को मालविका से एक वॉयस नोट मिलता है जिसमें वह उससे माफी मांगती है जबकि वनराज मीठा जवाब देता है।

तभी कहानी में काव्या की एंट्री होती है जो कि यह नोटिस करती है कि वनरजा एक अच्छा खेल खेल रहा है। इसपर वनराज कहता है कि साम दाम दंड भेद से वह अपने लक्ष्य को कैसे भी से हासिल करके रहेगा। क्योंकि अनुज यह जानकर चौंक गया है कि वनराज उसके खिलाफ मालविका के दिमाग में जहर भर रहा है। दूसरी तरफ, मालविका भी वनराज से की बातें में आ जाती है। अब मालविका, अनुज से चौंकाने वाली मांग करने वाली है। क्या वनराज वह हासिल करेंगे जो वह चाहते हैं? या अनुज दूसरा खेल खेलेगा? 

वनराज ने मालविका, अनुज और अनुपमा के बीच बड़ी गलतफहमी पैदा कर दी है। मालविका की जिंदगी में अनुपमा को असली नेगेटिव साबित करने में वनराज कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसके अलावा वनराज, मालविका को यह सच बताता है कि अनुज एक गोद लिया हुआ बच्चा है और इसलिए वह कभी भी मालविका को खुश नहीं देखना चाहता। मालविका समझती है कि वनराज सही है और उसे लगता है कि वह अनुज कपाड़िया असली हीरो नहीं है। 


अब कहानी में क्लाइमैक्स का वक्त आ चुका है। वो पल आ चुका है जब अनुज बड़ी चाल चलेगा। अनुज, अनुपमा को बाहर निकलने से पहले प्रतीक्षा करने के लिए कहेगा। वनराज भी जानना चाहता है कि अनुज का आखिरी फैसला क्या है और इस तरह वह पहले मालविका से मिलता है। मालविका, वनराज को यह बताकर और उत्सुक कर दिया कि अनुज ने एक अविश्वसनीय निर्णय लिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है। क्या है आखिर अनुज का मास्टर प्लान? आखिर कैसे वनराज की होगी हार?

End of Article