टीवी मसाला

Arshi Khan ने हॉट एंड सेक्सी दिखने के लिए कराई हिप्स सर्जरी!! करीबी ने खोला राज

Arshi Khan Hip Surgery: अर्शी खान के एक करीबी दोस्त ने मीडिया के सामने यह खुलासा किया है कि अदाकारा ने बोल्ड एंड सेक्सी दिखने के लिए हिप सर्जरी कराई है। अर्शी खान हिप सर्जरी के लिए दुबई गई थीं, जहां उन्होंने फिगर को ज्यादा सिडक्टिव बनाने के लिए हिप सर्जरी का सहारा लिया।

Image

Arshi Khan ने हॉट एंड सेक्सी दिखने के लिए कराई हिप्स सर्जरी!! करीबी ने खोला राज

Arshi Khan Hip Surgery: बिग बॉस 11 से लोगों के बीच मशहूर हुई अदाकारा अर्शी खान अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं के लिए लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। अर्शी खान इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जो लोगों को काफी पसंद आती हैं। अर्शी खान एक बार फिर से न्यूज में हैं क्योंकि उनको लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। अर्शी खान के एक करीबी ने मीडिया में यह खुलासा किया है कि उन्होंने बोल्ड और हॉट दिखने के लिए हिप सर्जरी कराई है। अर्शी खान को हॉट दिखना पसंद है, जिस कारण उन्होंने हिप सर्जरी का सहारा लिया है।

अर्शी खान ने हिप सर्जरी का सहारा लिया है, यह खुलासा तब हुआ जब वो रिसेंटली पब्लिक के सामने आई। बताया जा रहा है कि अर्शी खान हिप सर्जरी के लिए दुबई गई थीं। अर्शी खान के एक करीबी ने मीडिया को बताया है, 'अर्शी ने हिप सर्जरी के लिए दुबई जाने का फैसला किया था। वो वहां कुछ दिनों पहले गई थीं और हिप सर्जरी कराकर लौटी हैं। अर्शी खान इस बारे में किसी से बात नहीं कर रही हैं क्योंकि वो नहीं चाहती हैं कि इस बारे में किसी को पता चले लेकिन उन्होंने अपने कुछ करीबी लोगों को इस बारे में जानकारी दी है।'

बता दें अर्शी खान अक्सर कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में बातें करती रही हैं। अर्शी खान ने कुछ वक्त पहले मीडिया से इस बारे में बात करते हुए कहा था, 'अगर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, जो यह उसकी पर्सनल चॉइस है। हमारे यहां लड़कियों द्वारा सर्जरी कराना क्राइम समझा जाता है। मेट्रो सिटीज में 50 प्रतिशत औरतें सुंदर दिखने के लिए सर्जरी कराती हैं। हम आज तकनीकि का फायदा उठाकर खूबसूरत दिख सकते हैं तो इसमें गलत क्या है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article