Arshi Khan के निकाह की शुरू हुई तैयारी, बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड को बना रहीं हमसफर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 22, 2022, 02:32 PM IST

Arshi Khan all set to tie the knot: पहले खबर थी कि अभिनेत्री अर्शी खान, ईशान मसीह को डेट कर रही हैं। अब अर्शी कथित तौर पर अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है।

arshi khan Wedding plan with businessman boyfriend: अर्शी खान अक्सर अपने कॉन्ट्रोवर्शियल बयान को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बिग बॉस 14 से अर्शी को उनकी जर्नी के दौरान काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इन दिनों अर्शी खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले खबर थी कि अभिनेत्री ईशान मसीह को डेट कर रही हैं। लेकिन इन डेटिंग की खबरों का अर्शी खान ने खंडन किया था। अर्शी ने कहा था कि वे सबसे अच्छे दोस्त हैं और बस इतना ही...।

arshi khan

arshi khan

अब अर्शी खान कथित तौर पर अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने लवर के नाम का खुलासा नहीं किया है। वह एक बिजनेसमैन हैं और शोबिज की दुनिया से उनका कोई संबंध नहीं है। यही वजह है कि अर्शी खान के बॉयफ्रेंड के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है और उन्होंने भी इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया है।

End of Feed