न्यू ईयर पर अर्जुन बिजलानी के घर छाया मातम, पत्नी नेहा स्वामी के पिता का हुआ निधन

Arjun Bijlani Father in Law passes away: टीवी के पॉपुलर एक्टर और राइज एंड फॉल के विनर अर्जुन बिजलानी पर अचानक से दुखों का पहाड़ टूट गया है। अर्जुन के ससुर राकेश चंद्र स्वामी की मौत हो गई है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Arjun Bijlani Father in Law passes away: टीवी के पॉपुलर एक्टर और राइज एंड फॉल के विनर अर्जुन बिजलानी पर अचानक से दुखों का पहाड़ टूट गया है। जहां नए साल पर लोग जश्न मन रहा है। तो वहीं अर्जुन और उनकी फैमिली को तगड़ा झटका लग गया है। दरअसल, अर्जुन के ससुर राकेश चंद्र स्वामी की मौत हो गई है। बीते दिन राकेश चंद्र स्वामी की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ता करवाया गया। अब ये खबर सामने आई है कि अर्जुन के ससुर राकेश चंद्र स्वामी का निधन हो गया है। इस न्यूज से अर्जुन की वाइफ नेहा बुरी तरह टूट गई है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

arjun (8)

pic credit- Neha Swami bijlani instagram

अर्जुन बिजलानी पर टूटा दुखों का पहाड़

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन बिजलानी ने दुबई में अपना न्यू ईयर सेलिब्रेशन बीच में ही छोड़ दिया था। अर्जुन और उनकी पत्नी नेहा स्वामी को खबर मिली कि पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अर्जुन के ससुर राकेश चंद्र स्वामी को अचानक आईसीयू में एडमिट करना पड़ा था और बीमारी की वजह अभी साफ नहीं थी। दुखद बात यह है कि आज न्यू ईयर के दिन सुबह-सुबह खबर आई कि उनका निधन हो गया। परिवार के लिए नए साल की यह शुरुआत बहुत दुख भरी है। Tellychakkar ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अर्जुन बिजलानी के ससुर के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी दी गई है। इस पोस्ट को देखकर ऐसा लगता है कि अंतिम संस्कार आज ही होने वाला है। इस मुश्किल समय में अर्जुन बिजलानी और उनकी फैमिली के साथ फैंस खड़े है।

End of Feed