Bigg Boss के घर में फूट-फूट कर रोईं अर्चना गौतम, फैन्स ने लगाई टीना दत्ता-शालीन भनोट की क्लास

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 27, 2022, 08:22 AM IST

Archana Gautam fans Angry on Tina Datta in Bigg Boss 16: बिग बॉस-16 में अर्चना गौतम काफी अकेली पड़ गई हैं। अब हाल ही में अर्चना के फैन्स उनके लिए सोशल मीडिया पर स्टैंड लेते नजर आए। घर में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर फैन्स का टीना दत्ता पर गुस्सा फूट पड़ा।

Archana Gautam fans Angry on Tina Datta: बिग बॉस 16 में काफी कुछ चल रहा है। खासकर अर्चना गौतम के साथ रियलिटी शो में काफी कुछ हो रहा है। इन सबसे अर्चना के फैन्स काफी नाराज हैं। बीते दिन अर्चना गौतम को प्रियंका चाहर चौधरी को खूब खरी खोटी सुनाई थी। प्रियंका ने उनसे कहा कि वह जिस भी परिवार में शादी करेंगी, उनके लिए दुर्भाग्य लेकर आएंगी और जीवन में अकेली रह जाएगी। इससे पहले खाने को लेकर सौंदर्या शर्मा से उनका झगड़ा हुआ था। डिनर टेबल फाइट को शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और अब्दु रोजिक ने और उकसाया था। अब इसी कड़ी में सुबह जब अर्चना गौतम बिग बॉस एंथन के लिए आईं तो टीना दत्ता उन्हें बगल में खड़ा देखकर तेजी से वहां से हट गई। टीना ने उनके पास खड़े होने से इनकार कर दिया।

bigg boss 16

bigg boss 16

फैन्स ने टीना दत्ता की इस बात पर गौर किया है और कहा कि यह अर्चना गौतम के लिए बेहद अशिष्ट और अपमानजनक है। लगभग पूरा घर उनको नापसंद करता है। जब फहमान खान से पूछा गया कि वो बाहर कैसी दिख रही हैं। तो इस पर उन्होंने बताया कि अर्चना हमेशा घर में अकेली सोती नजर आती हैं, कोई भी उसके साथ समय बिताना नहीं चाहता। अब इसी बीच टीना दत्ता के इस रवैये पर अर्चना गौतम के फैन्स भड़क गए हैं। टीना के साथ-साथ शालीन भनोट ने भी उनके साथ ऐसा ही किया।

End of Feed