Khatron Ke Khiladi 13: दूसरे हफ्ते ही रोहित शेट्टी के शो से बाहर हुईं अर्चना गौतम! धरे रह गए एक्ट्रेस के सपने?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 31, 2023, 12:01 PM IST

Archana Gautam evicted from Khatron Ke Khiladi 13: बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरो के खिलाड़ी 13 की शूटिंग शुरू हो गई है। साउथ अफ्रीका के केपटाउन में इस साल के कंटेस्टेंट अपने डर से लड़ रहे हैं, इस बीच खबर सामने आ रही है कि अर्चना गौतम शो से बाहर हो गई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग चल रही है।
  • अर्चना गौतम दूसरे ही हफ्ते शो से बाहर हो गई हैं।
  • साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शो की शूटिंग जारी है।

Archana Gautam evicted from Khatron Ke Khiladi 13: बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरो के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) की शूटिंग शुरू हो गई है। साउथ अफ्रीका के केपटाउन में इस साल के कंटेस्टेंट अपने डर से लड़ रहे हैं, इस बीच खबर सामने आ रही है कि अर्चना गौतम शो से बाहर हो गई हैं। अब बिग बॉस फेम अर्चना गौतन के फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है। पहले खबर सामने आई थी कि दूसरे हफ्ते के एलिमिनेशन के लिए एक्ट्रेस डेजी शाह, सौंदस मोफकीर और अर्चना गौतम को फियर फंदा मिला था। जिसके बाद अब मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' से अर्चना गौतम का पत्ता कट गया है। एक्ट्रेस की दूसरे ही हफ्ते में इंडिया वापसी होने वाली है। हालांकि इसको लेकर फिलहाल आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।

End of Feed