Bigg Boss 16 में हुआ आटा चोरी, रोटी को लेकर भिड़ीं Priyanka Choudhary और Archana Gautam

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 19, 2022, 10:38 AM IST

archana gautam and priyanka chahar choudhary fight over roti : बिग बॉस-16 के घर में अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच महासंग्राम छिड़ गया और इसकी वजह रोटियों थीं। जी हां, रोटी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई है और किचन में एक बड़ा झगड़ा देखने को मिला।

Bigg Boss 16 Latest Update: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में आए दिन किचन में लड़ाइयां देखने को मिलती रहती हैं। शो में कंटेस्टेंट्स कभी कॉफी तो कभी चॉकलेक और खाने को लेकर आपस में बहस करते रहते हैं। अब एक बार फिर से किचन में अर्चना गौतम (Archana Gautam) और प्रियंका चाहर चौधरी(Priyanka Chahar Chaudhary) के बीच जंग छिड़ गई। घर में अर्चना और प्रियंका के बीच महासंग्राम छिड़ गया और इसकी वजह रोटियों थीं। जी हां, रोटी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई है।

Priyanka Choudhary And archana gautam

Priyanka Choudhary And archana gautam

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका और अर्चना के बीच जबरदस्त बहस हो रही है। बिग बॉस-16 से सामने आए वीडियो में श्रीजिता डे, प्रियंका चौधरी से कह रही हैं, 'अर्चना ड्यूटी नहीं कर रही है....।' तो इस पर प्रियंका कहती हैं कि अगर इसने आज चपाती नहीं बनाई तो मैं रोटी बनाउंगी, लेकिन कल मैं ब्रेकफास्ट नहीं बनाउंगी...। तभी अर्चना गौतम भड़क जाती हैं और प्रियंका से कहती हैं, 'बहना तुम्हारी तरह अलग से आटे का सेविंग नहीं करती मैं। समझी, सबको ज्यादा ज्यादा रोटी खिलाती हूं मैं....।' तभी प्रियंका बोलती हैं कि जब मैं करती हूं तो तुम घोटाला बोलती हो, अब उन लोगों का आटा दो, तुमने उन लोगों का पराठा छीना था।

End of Feed