Shivangi Joshi की इस आदत पर भड़कीं Apoorva Mukhija, हर्षद चोपड़ा से बोलीं, 'प्यार करती हूं'

Apoorva Mukhija On Shivangi Joshi And Harshad Chopda: रियलिटी शो लॉकअप 2 में अपूर्वा मखीजा और शिवांगी जोशी की काफी बनी थी। अब अपूर्वा ने शिवांगी की एक हरकत पर भड़ास निकाली है।

Apoorva Mukhija On Shivangi Joshi And Harshad Chopda: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में नजर आई शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की एक अलग ही पर्सनैलिटी फैंस को देखने के लिए मिली। शो में शिवांगी अक्सर रोते हुए नजर आईं। वह श्रेया कालरा से जरूर लड़ीं, लेकिन वह हर बात पर रोती हुई दिखी और हर्षद चोपड़ा उन्हें शांत करते हुए नजर आए। अब रेबेल किड यानी अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) ने इस वजह से शिवांगी जोशी को खरी खोटी सुनाई है। इतना ही नहीं, उन्होंने हर्षद चोपड़ा के लिए प्यार बयां किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola संग तलाक के बीच वेकेशन पर निकले Gaurav Khanna का हुआ बुरा हाल, मां-पापा भी दिखे साथ

shivangi joshi-Apoorva Mukhija

shivangi joshi-Apoorva Mukhija (Photo credit- instagram)

    अपूर्वा मखीजा का बयान

    अपूर्वा मखीजा रियलिटी शो लॉकअप 2 में एक हफ्ते तक रहकर आई थीं। इस दौरान शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा संग उनका बॉन्ड काफी अच्छा रहा। इस शो में वह इन्फॉर्मर बनकर आई थीं और तमाम कंटेस्टेंट्स की गेम को सुधारने का काम किया था। वहीं, अब शो से बाहर आकर अपूर्वा ने शिवांगी को सुनाया है। हाल ही में अपूर्वा मखीजा ने एक पॉडकास्ट में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बारे में बात की है। इस दौरान अपूर्वा ने कहा, 'तुम लोग ऐसे कैसे बात करते हो यार, तुम पागल हो क्या? तो मैंने तो उनको बोला भी था कि आप किसी टीवी सीरियल में फंस चुके हो क्या? वे ऐसे थे, 'हम ऐसे ही हैं। आप किसी से भी पूछ लो। मुझे अच्छा लगता है तो मैं रोती हूं, बुरा लगता है तो मैं रोती हूं, एक्साइटेड होती हूं तो मैं रोती हूं।' तो यह गलत है ना? अगर आपको समझ आ रहा है कि आप हर चीज में रोते हो, तो बदलो ना। आप क्यों हो ऐसे इंसान? यह मैं शिवांगी के लिए बोल रही हूं। हर्षद बहुत प्यारे स्वीटहार्ट हैं, इसलिए मैं हर्षद से प्यार करती हूं।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola संग तलाक के बीच वेकेशन पर निकले Gaurav Khanna का हुआ बुरा हाल, मां-पापा भी दिखे साथ

      न्यूयॉर्क शिफ्ट हुईं अपूर्वा मखीजा

      इसी पॉडकास्ट में अपूर्वा मखीजा ने इंडिया छोड़ने का ऐलान किया है। अपूर्वा न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो रही हैं। वहां की एक यूनिवर्सिटी में उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन लिया है और वहां पर रहकर वह अपनी नई शुरुआत करेंगी। बता दें कि अपूर्वा मखीजा भारतीय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, फैशन इन्फ्लुएंसर और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी हैं। वह अपनी भाषा की वजह से कई बार विवादों में आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, अपूर्वा समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में अपनी एक टिप्पणी की वजह से विवादों में रह चुकी हैं।

      End of Feed