'15 करोड़ में दुबई के शेख संग सोने को तैयार...' Apoorva Mukhija के बयान पर बवाल, मांगनी पड़ी माफी

Apoorva Mukhija New Controversy: अपूर्वा मुखीजा एक बार फिर विवादों में हैं। उन्होंने दुबई के शेख संग सोने की बात की। इस बयान पर खूब बवाल मचा। अब अपूर्वा ने अपने बयान पर माफी मांगी है।

Apoorva Mukhija New Controversy: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija ) किसी न किसी वजह से विवादों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने दुबई के शेख से जुड़ा एक बयान दिया है, जिस पर वह काफी ट्रोल हो रही हैं। अपूर्वा ने अपने बयान में साफ कहा था, 'करोड़ों ऑफर होने पर वो कॉम्प्रोमाइज कर सकती हैं। 2 रुपये के रोल के लिए मैं किसी के साथ नहीं सो रही सर। अगर कोई दुबई का शेख मेरे ऊपर 10-15 करोड़ रुपये फेंककर मारेगा तो मैं सोच सकती हूं।' अपने इस बयान पर अब रेबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं, जिसके बाद उन्हें सामने आकर माफी मांगनी पड़ी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Divya Aur Baati Hum फेम Kanika Maheshwari ने तलाक की खबरों को बताया 'झूठ'! इस वजह से हैं पति से अलग)

Apoorva Makhija

Apoorva Makhija (photo credit- instagram)

    अपूर्वा मखीजा ने विवादित बयान पर तोड़ी चुप्पी

    अपूर्वा मखीजा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ट्रोलर्स से अपने ही अंदाज में माफी में माफी मांगती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह कहती हैं, 'लोग सोचते हैं ये बंदी कुछ भी बोलती हैं। बोलने से पहले सोचती ही नहीं है। इसका कोई फिल्टर नहीं है,

    लेकिन क्या तुम लोगों को पता है मुझे कितना सोचना पड़ता है। मेरा दिमाग ओवर ड्राइव पर है। मुझे बोलने से पहले कितना कुछ फिल्टर करना पड़ता है। मेरे दिमाग में बस ऊटपटांग ही चलता रहता है, जो मुझे और मेरे दोस्तों को फनी लगता है, लेकिन समाज में बोलने लायक बिल्कुल भी नहीं होता।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mahadev And Sons: 'ये गलतफहमी है...'- धीरज-रज्जी के विवादित सीन पर आसिम खान ने तोड़ी चुप्पी, मेकर्स का किया बचाव)

      अपूर्वा मखीजा ने मांगी माफी

      अपूर्वा मुखर्जी ने वीडियो में आगे कहा, 'उन हजारों, करोड़ों बातों में से 1-2 बातें गलती से मेरे मुंह से निकल जाती हैं। आदमी कितना भी फिल्टर लगा लें लेकिन 100 प्रतिशत कीटाणु तो डिटॉल भी नहीं मार पाता। उसमें भी 99.99 प्रतिशत होते हैं और उसी तरह 0.01 प्रतिशत मेरे मुंह से भी कुछ निकल जाता है। लोग सोचते हैं मैं ये सब बातें प्लान करके बोलती हूं। लोग मुझे कैंसिल करेंगे तो कितना मजा आएगा। मगर सच ये है कि मुझे पता ही नहीं होता ये बातें लोगों को बुरी लगेंगी।' इस वीडियो के कैप्शन में पहले तो अपूर्वा मुखर्जी ने लिखा, '15-20 करोड़ कोई फेंक के मुंह पर मारेगा तो चुप रहना सोच सकती हूं।' इसके बाद अपूर्वा ने अपने ही वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, 'ये मेरा माफी वीडियो है।'

      End of Feed