बाप बनते ही अनुराग डोभाल को हुआ किए पर पछतावा, रातों रात बदले सुर, परिवार और पत्नी रितिका से हुआ पैचअप?

Anurag Dobhal New Vlog: अनुराग डोभाल ने अपना पहला व्लॉग फिर से शेयर कर दिया है और इसमें उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगी है. अनुराग ने इस मौके पर अपने बेटे से मिलने का पूरा मोमेंट दिखाया है, जो काफी इमोशनल है.

Anurag Dobhal New Vlog: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की जिंदगी बीते कुछ दिनों में पूरी तरह बदल चुकी है. एक समय था जब अनुराग डोभाल अपनी जान लेना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने लाइव आकर अपना एक्सीडेंट तक कर दिया, लेकिन अब अनुराग पिता बन चुके हैं. राम नवमी के शुभ मौके पर अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद यूट्यूबर ने अपनी नई जिंदगी बेटे के नाम की. अब अनुराग ने पिता बनने के बाद पहला व्लॉग बनाया है, जिसमें उन्होंने अपने किए पर पछतावा जाहिर किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने किए पर माफी भी मांगी है.

    अनुराग डोभाल को गलती पर हुआ पछतावा

    अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal ) अपनी पत्नी और बेटे से ऋषिकेश जाकर मिल चुके हैं. अनुराग और ऋतिका की अस्पताल से वीडियो और तस्वीरें सामने आए हैं, जिसमें दोनों बच्चे के साथ खुश हैं. वहीं, अब अनुराग ने अपना वीडियो शेयर किया है, जो उन्होंने अस्पताल जाने से पहले बनाया था लेकिन पोस्ट अब किया है. इस वीडियो में सबसे पहले अनुराग अपने सभी फैंस से माफी मांगते हैं. अनुराग ने कहा कि उन्होंने जो कदम अपनी जिंदगी में उठाया है, वो गलत था. उन्होंने एक्सीडेंट के बाद अपनी कार की हालत देखी तो उनके भी होश उड़ गए थे. उन्हें इस बात की हैरानी थी कि वह कैसे बच गए. अनुराग ने आगे अपने उन सभी साथियों का धन्यवाद दिाय, जो इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहे.

    End of Feed