Anurag Dobhal Break Silence On Divorce Rumors: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल लगातार यू-ट्यूब पर व्लॉग साझा कर फैंस से जुड़े रहते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट साझा करते नजर आते हैं। अपने लेटेस्ट व्लॉग में अनुराग डोभाल ने फैंस के कई सवालों का खुलकर जवाब दिया। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजों का भी खुलासा किया। अनुराग डोभाल से एक फैन ने सवाल किया कि क्या उनका और ऋतिका चौहान का तलाक हो रहा है? इस बात पर भी अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने जवाब दिया और अपने दिल की बात फैंस संग साझा की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस 10' फेम Nitibha Kaul करोड़पति बॉयफ्रेंड संग जल्द रचाएंगी शादी, गुरुद्वारे में साथ टेका माथा
अनुराग डोभाल और ऋतिका चौहान का हो रहा है तलाक? (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम)
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) यहीं नहीं रुके। उन्होंने तलाक की अटकलों पर आगे कहा, "फिल्हाल तो ऐसा है नहीं कुछ तलाक वाला। हम दोनों वक्त ले रहे हैं। अगर चीजें ठीक रहीं तो साथ रहेंगे। मेरे लिए अभी प्राथमिकता है घर, जहां वो बेबी और ऋतिका रह सकें। मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ रहा नहीं कि मुझे अचीव करना है। लेकिन मेरे लिए ये है कि मैं एक घर बनाकर दे दूं, जहां ऋतिका और बेबी रह सकें। जो भी चीजें चल रही हैं, मैं उसमें अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटूंगा। वो अपनी जिंदगी में खुश है, वो अपनी में खुश है। 10 से 15 दिन में मैं एक चक्कर लगा लेता हूं। मैं किसी पर दबाव नहीं डाल सकता कि मेरे साथ रहो।"
