Anupamaa Twist: 'तू सबसे बुरी...' राही को ईंट का जवाब पत्थर से देगी अनुपमा, मुंहफट बेटी से पूरे करेगी सारे हिसाब

Anupamaa Big Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में नया ड्रामा होने वाला है। अब तक राही अनुपमा को कई बार बोल चुकी है कि वह सबसे बुरी मां है लेकिन अब अनुपमा राही को सबसे बुरी बेटी बोलकर करारा जवाब देगी।

Anupamaa Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में श्रुति अनुपमा और राही को दूर करने में लगी है। दूसरी तरफ सभी लोगों को अनुपमा का दिग्विजय संग रिश्ता भी खटक रहा है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो में राही अपनी मां से एक बार फिर नाराज हो गई है लेकिन अब राही हदें पार करती हुई नजर आएंगी। राही अपनी मां अनुपमा की धज्जियां उड़ाएंगी, जिसके बाद अनुपमा (Anupamaa) के सब्र का बांध टूट जाएगा। अनुपमा फाइनली राही को मुंहतोड़ जवाब देगी। राही हर बार अपनी मां को सबसे बुरी मां बताती है और अब अनुपमा राही को ईंट को जवाब पत्थर से देगी। (ये भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: अनुपमा के सामने खुलेगी श्रुति की करतूत, दिग्विजय संग रिश्ते को मिलेगा पति-पत्नी का नाम)

anupamaa

anupamaa (Photo Credit- Youtube)

अनुपमा पर भड़केगी राही

अनुपमा का नया प्रोमो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनुपमा खुशी से बा का जन्मदिन मानती दिख रही है, लेकिन हमेशा की तरह ये फंक्शन भी शांति से नहीं होगा। यहां पर अनुपमा और राही का बहुत बड़ा झगड़ा होगा। प्रोमो में दिखाया गया है कि बा के जन्मदिन पर राही को अनुपमा और दिग्विजय की दोस्ती खटकती है और जैसे ही दिग्विजय अनुुपमा से केक कटिंग के लिए चाकू लाकर देता है, तो श्रुति आग लगाने का काम करती है। श्रुति बोलती है कि तुम अनुज को बहुत आसानी से भूल गई। इस पर अनुपमा बोलती है, 'जितना लोग भगवान का नाम नहीं जपते होंगे उतना मैं अपने अनुज का नाम जपती हूं।' इस पर राही अपना मुंह खोलती है और अनुपमा को खूब सुनाती है। (भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: खूनी खेल खेलेगी परी, एक झटके में इस शख्स की करेगी हत्या; कैसे संभालेगी तुलसी?)

    राही को मुंहतोड़ जवाब देगी अनुपमा

    राही अनुपमा के कैरेक्टर पर सवाल उठाती है और बोलती है, 'मेरे पॉप्स का नाम जपने से आपकी गलतियों के प्रायश्चित कम नहीं हो जाते।' इस मौके पर जैसे ही दिग्विजय राही को रोकता है तो राही का गुस्सा आग की तरह फट पड़ता है और वो अनुपमा को देखकर बोलती है, 'मैं अगर अपनी मां पर चिल्ला रही हूं उन्हें दिक्कत क्यों हो रही है। लगता है आपने मेरे पॉप्स को इनसे रिप्लेस कर ही दिया।' इस पर अनुपमा की बर्दाश्त भी खत्म हो जाती है। वह चिल्लाते हुए बोलती है, 'पापा की सारी सीख भुलाकर इतनी घटिया सोच रखने वाली तू दुनिया की सबसे बुरी बेटी है। मैं बुरी मां नहीं हूं।' इस मौके पर सभी लोग अनुपमा को देखते रह जाते हैं। इस प्रोमो पर लोग भर-भरकर अपनी राय दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स लिख रहे हैं कि क्या पाखी की तरह राही को भी अनुपमा थप्पड़ मार सकती है।

    End of Feed