Anupamaa This Actor Accused Of Blackmailing His Girlfriend: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर जगह बनाई हुई है। हालांकि बीते कुछ सप्ताह से 'अनुपमा' बार-बार नंबर 1 पर आने से चूक रहा है। वहीं हाल ही में 'अनुपमा' को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, शो के ही एक एक्टर पर अपनी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। इस आरोप के कारण 'अनुपमा' (Anupamaa) के सेट पर पुलिस ने भी दस्तक दी थी और उस कलाकार को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई थी।
यह भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: चरित्र पर कीचड़ उछलते ही चंडी का रूप धारण करेगी अनुपमा, माही का सपना चूर करेंगी मोटीबा
'अनुपमा' (Anupamaa) के वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि शो में राजा का किरदार अदा करने वाले जतिन सूरी हैं। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, जतिन सूरी (Jatin Suri) की गर्लफ्रेंड ने शूटिंग लोकेशन पर आकर उनपर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। वहीं जब स्थिति हाथ से बाहर निकल गई तो जतिन की गर्लफ्रेंड ने पुलिस से मामले की शिकायत की। खबर मिलते ही सेट पर पुलिस ने दस्तक दी और जतिन सूरी व उनकी गर्लफ्रेंड को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपों को लेकर जतिन सूरी से मीडिया ने जुड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने इस मामले पर अपनी चुप्पी बनाए रखी है।
जतिन सूरी (Jatin Suri) के करियर की बात करें तो उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'एक था राजा एक थी रानी' से किया था। इसके बाद वह 'सौभाग्यवति भव: नियम और शर्तें लागू' में भी नजर आए। वहीं कोठारी परिवार की एंट्री के साथ ही जतिन सुरू ने राजा बनकर सीरियल 'अनुपमा' में कदम रखा।
