Sachin Tyagi Enters In Anupamaa, Promo Video Goes Viral: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' की टीआरपी को दुरुस्त करने के लिए मेकर्स एक बार फिर से कहानी को पलटने वाले हैं। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में ट्विस्ट और टर्न्स तो आ ही रहे थे, वहीं अब सीरियल में एक नए चेहरे की एंट्री होने वाली है जो अनुपमा की जिंदगी को बदलकर रख देगा। रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा को लेकर पहले ही खबर आई थी कि इसमें सचिन त्यागी की एंट्री होने वाली है। खास बात तो यह है कि शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सचिन त्यागी बीच पर टहलते नजर आए। 'अनुपमा' (Anupamaa) के इस प्रोमो वीडियो ने लोगों की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंचा दी है।
फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस इंस्टाग्राम
'अनुपमा' (Anupamaa) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि सचिन त्यागी चेहरे पर मुस्कुराहट लिये बीच पर टहलते दिखाई दिये। वहीं इसके कैप्शन में लिखा नजर आया, "एक अलग सी हवा में शुरू होने वाली है एक नई पहचान। मिलिये एक नए चेहरे से, 'अनुपमा' में इस मंगलवार से।" 'अनुपमा' में सचिन त्यागी की एंट्री ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। कुछ दर्शक अनुमान लगा रहे हैं कि अनुज ने नए रूप में सीरियल में कदम रखा है। वहीं कुछ दर्शकों ने प्रोमो वीडियो ने मेकर्स को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
'अनुपमा' (Anupamaa) में एक और नया सफर देख दर्शकों ने माथा पकड़ लिया। एक यूजर ने लिखा, "1000वां नया सफर है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "एक और नया सफर? क्या उसे फिर से नया लक्ष्य मिल चुका है? हर बार गिरती है और हर बार नया सफर शुरू हो जाता है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "सांस लेती हूं और अनुपमा का नया सफर शुरू हो जाता है।" चौथे यूजर ने लिखा, "परदादी की शादी लोडिंग।"
'अनुपमा' में इस किरदार की जाएगी जान
टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में जल्द ही दिलचस्प मोड़ आने वाला है। बताया जा रहा है कि सीरियल से एक किरदार का पत्ता कटने वाला है। खबरों की मानें तो शो में प्रार्थना की मौत हो जाएगी, जिसके बाद अनुपमा की जिंदगी फिर से बदल जाएगी।
