Anupamaa Fame Rupali Ganguly Pissed Off With Her Onscreen Kids: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा किसी तरह से पंडित मनोहर की मदद करती है। लेकिन आगे चलकर वो उसी को ही काम से निकाल देंगे। वहीं दूसरी ओर तोषू अपनी मां के पैसे पाने के लिए उसे मरा साबित करने की कोशिश करेगा। 'अनुपमा' में अनुपमा की जिंदगी से तो लोग परेशान हैं ही, लेकिन सबसे ज्यादा जिसने दर्शकों को हताश किया है वे हैं अनुपमा के बच्चे। यहां तक कि अब खुद रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) भी अपने ऑनस्क्रीन बच्चों से तंग आ गई हैं। उन्होंने कैमरे के सामने अपने ऑनस्क्रीन बच्चों पर भड़ास निकाली।
यह भी पढ़ें: Anupamaa: सेट पर लगी आग को लेकर राजन शाही ने जारी किया बयान, बोले- वहां कोई मौजूद नहीं था फिर भी...
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने 'सास बहू और बेटियां' के दौरान बात करते हुए अपने ऑनस्क्रीन बच्चों के खिलाफ दिल का गुबार निकाला। रुपाली गांगुली ने कहा, "अनुपमा के सारे बच्चे लेजेंड्री हैं। राही है जो तर्पण करके गई है। एक राही बोलकर गई है कि आप अब तक जिंदा हैं, आप अभी तक मरी क्यों नहीं। ऐसा कोई बच्चा अपनी मां को बोले तो बाप रे बाप। वो अनुपमा जैसी मां अभी भी उसे प्यार करती है। तोषू है, पाखी है, माही है, ये सारे बच्चे हैं। एक समर ही था बेचारा, जो हमेशा मां मां करता रहता था और उसी को छीन लिया, राजन जी ने और ये सारे बच्चे दे दिये मुझे।"
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का ये वीडियो देख लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। एक यूजर ने लिखा, "शुक्र है कि रुपाली गांगुली भी हमारी तरह ही सोचती हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "सच में सैवेज था ये। ऐसे बच्चे वाकई में किसके होते हैं।"
