Anupamaa Rajan Shahi On Why Rupali Ganguly Blamed For Everything: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से छोटे पर्दे पर धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली ने 'अनुपमा' बनकर घर-घर में अपनी पहचान कायम कर ली है। वह टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी बन चुकी हैं। लेकिन रुपाली गांगुली अपने काम को लेकर जितनी सराही जाती हैं, उनपर अक्सर आरोप भी उतने ही लगते हैं। कई बार रुपाली गांगुली पर आरोप लगा है कि उनकी अपने को-स्टार्स से नहीं बनती। साथ ही सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना जैसे सितारों के शो छोड़ने की वजह भी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) बताई जाती हैं। इस मामले पर अब राजन शाही (Rajan Shahi) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने विक्की लालवानी को दिये इंटरव्यू में रुपाली गांगुली के सिलसिले में बात की।
यह भी पढ़ें: कुत्ता काटने वाली झूठी खबर पर फूटा रूपाली गांगुली का गुस्सा, कहा 'मेरे बारे में जो लिखना है लिखिए...'
राजन शाही (Rajan Shahi) से सवाल किया गया कि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) पर उनके को-स्टार्स ने आरोप क्यों लगाए हैं। इसपर राजन शाही बिफर पड़े और उन्होंने कहा, "रुपाली गांगुली हर चीज की जिम्मेदार हैं, राष्ट्रीय स्तर पर भी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी। चाहे आर्थिक समस्या हो, सामाजिक हो या फिर कुछ और। हर चीज के लिए। मैं रुपाली गांगुली को हर चीज का जिम्मेदार मानता हूं। अगर जर्मनी में भी कोई परेशानी है तो भी रुपाली ही जिम्मेदार हैं। वो बहुत ही आसान लक्ष्य है। आप उनका नाम लो और 10 पत्रकार लिखना शुरू कर देंगे। फेम की यही कीमत चुकानी पड़ती है।"
राजन शाही (Rajan Shahi) ने रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को ब्रांड बताया। उन्होंने अपनी बातों में एक्ट्रेस स्मृति ईरानी का भी जिक्र किया और कहा, "स्मृति ईरानी जी के बाद रुपाली गांगुली बहुत बड़ा ब्रांड बन चुकी हैं। जिस तरह की लोकप्रियता उनकी बन चुकी है, उन्हें हर बात पर जिम्मेदार ठहराना या उन्हें निशाना बनाना बहुत आसान हो गया है। आपको इससे तुरंत जवाब मिलेगा। कोई भी परफेक्ट नहीं होता है। मतभेद होते हैं। आप डेली सोप में काम कर रहे हैं। कई बार प्यार होता है और कई बार मतभेद होते हैं। ये इस नौकरी का ही हिस्सा है।"
