Anupamaa Promo: घर की मुसीबतों को ताक पर रख मुंबई पहुंची अनुपमा, महानगरी में सपनों को देगी पर

Anupamaa Promo Video Goes Viral: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनुपमा सपनों की नगरी मुंबई पहुंचकर अपने सपनों को पंख देती नजर आएगी। इस प्रोमो को देख फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई।

Anupamaa Promo Video Goes Viral: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' के ट्विस्ट और टर्न्स ने टीआरपी में भी शो को नंबर 1 पर बनाया हुआ है। यूं तो अभी तक शो में दिखाया जा रहा था कि 'अनुपमा' (Anupamaa) एक बार फिर से अपने बच्चों की परेशानियों में उलझ जाती है और मुंबई जाने का सपना छोड़ देती है। लेकिन अब रुपाली गांगुली स्टारर शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुपमा मुंबई महानगरी में नजर आई। वहां रहते हुए उसने फिल्मी दुनिया को भी करीब से देखा।

anupamaa promo video

फोटो क्रेडिट- टेली क्रिएशन

'अनुपमा' (Anupamaa) का ये प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अनुपमा बॉलीवुड पार्क में कदम रखती है, जहां चारों तरफ लाइट, कैमरा और एक्शन देखकर उसकी आंखें खुल जाती हैं। अनुपमा देखती है कि कैसे सब मुंबई में अपने डांस और मॉडलिंग का सपना पूरा कर रहे हैं। ऐसे में वो कहती है कि ये मुंबई नगरी है, सपनों की नगरी और मेरे सपनों को पूरा करने का वक्त आ गया है। तभी अनुपमा को डायरेक्टर पीछे से पुकारते हैं और कहते हैं कि यही आपकी दुनिया है। इस दौरान अनुपमा की खुशी का ठिकाना नहीं होता। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा की ये नई उड़ान उसे कहां तक लेकर जाती है।

End of Feed